Breaking News:

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026



कांग्रेस का 18 मार्च को देहरादून में ” पोल खोल” प्रदर्शन

congress
देहरादून । उत्तराखंड कांग्रेस ने राज्य की बीजेपी सरकार के खिलाफ हमलावर रुख अपनाते हुए आगामी अट्ठारह मार्च को राज्य की राजधानी में त्रिवेंद्र सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर प्रचंड बहुमत की सरकार की चैतरफा नाकामियों के खिलाफ जहां प्रदर्शन करने का ऐलान किया है वहीं आगामी अप्रैल के महीने में श्रीनगर गढ़वाल में विशाल पोल खोल रैली करने की घोषणा भी की है जिसकी तिथि शीघ्र घोषित कर दी जाएगी। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई गढ़वाल मंडल के जिलाध्नगरध्ब्लॉक अध्यशों की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने यह घोषणा की।  उन्होंने कहा कि अब प्रदेश की जनता इस निकम्मी व भ्रष्ट सरकार को बर्दाश्त करने को तैयार नहीं है इसलिए इसे उखाड़ फेंकने के लिए अब सड़कों पर उतर कर संघर्ष करना पड़ेगा। श्री प्रीतम सिंह ने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि  2017 में अपने घोषणा पत्र में सत्ता में आने पर राज्य के बेरोजगारों को रोजगार देने का बीजेपी का वादा कोरा जुमला निकला , इसी प्रकार राज्य में भ्र्ष्टाचार खात्मे के लिए लोकायुक्त की नियुक्ति का वादा हो या महंगाई कम करने का वादा या किसानों की आय दोगुनी करने और उनका कर्जा माफ करने का वादा हो सारे वादे धरे के धरे रह गए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में रोजगारी अपने चरम पर है और भर्तियां पूरी तरह से बन्द हैं । उन्होंने कहा त्रिवेंद्र सरकार ने राज्य को देव भूमि से दारू भूमि बना दिया है। देवस्थानम बोर्ड पर बोलते हुए प्रीतम सिंह ने कहा कि बिना हक हाकुक धारियों को विश्वास में लिए जिस तरह से सरकार ने देवस्थानम बोर्ड का गठन किया उससे पूरे प्रदेश के पंडा पुरोहित समाज में भारी आक्रोश है। फारेस्ट गार्ड भर्ती से लेकर एनएच 74 व खनन तथा आबकारी माफियाओं की मिलीभगत से हो रहे अपराधों से राज्य की कानून व्यवस्था की पोल खुल गयी है। प्रीतम सिंह ने पार्टीजनों से आह्वान किया कि अब कमर कस कर संघठन को मजबूत करने के साथ साथ संघर्ष के लिए सड़कों पर उतर जाएं। उन्होंने18 मार्च के प्रदर्शन व अप्रैल की श्रीनगर की पोल खोल रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए आह्वान किया।बैठक का संचालन करते हुए  प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने पार्टी के लिए आगामी एक साल का रोड मैप तैयार कर लिया है जिसके अनुसार अब पार्टी के हर स्तर के नेता व सभी कार्यकर्ताओं के लिए कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार है। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश कांग्रेस के सभी साथियों का लक्ष्य भाजपा को सत्ता से उखाड़ फैंकने का है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनीष खंडूरी ने कहा कि उत्तराखंड की जनता बदलाव का मन बना चुकी है अब कांग्रेस के आगे आना है। पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह भंडारी ने हल्द्वानी की लालटेन यात्रा की सफलता का जिक्र करते हुए श्रीनगर रैली को भी ऐतिहासिक बनाने का आह्वाहन किया।केदारनाथ के विधायक मनोज रावत,पुरोला के विधायक राजकुमार, पूर्व मंत्री मंत्रीप्रसाद नैथानी ने कहा कि उनके क्षेत्र से हजारों की संख्या में लोग पहुंचेंगे,  पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष अनसुइया प्रसाद मैखुरी, प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत,पूर्व मंत्री मातबर सिंह कंडारी,प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप, पूर्व विधयक विक्रम सिंह नेगी,पूर्व विधायक डॉक्टर जीत राम, प्रदेश महामंत्रीगण हरे कृष्णा भट्ट, ताहिर अली,अटल सिंह रावत,राजेन्द्र शाह, घनानंद नोटियाल,युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत,श्री आर पी रतूड़ी, गरिमा दसोनि,प्रदेश सचिवगण विकास नेगी,राजेश चमोली, शिभा राम,एसआर नोटियाल चमोली के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत,टिहरी जिला अध्यक्ष राकेश राणा,उत्तरकाशी जिला अध्यक्ष जगमोहन सिंह, यमुनोत्री जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, पौड़ी जिला अध्यक्ष कामेश्वर सिंह राणा,पछवा दून अध्यक्ष संजय किशोर श्रीनगर नगर अध्यक्ष भूपेंद्र पुंडीर, प्रभु लाल बहुगुणा, राजपाल सिंह बिष्ट, नवल किशोर, लष्मी प्रसाद जोशी, प्रभावती गौड़, केशर सिंह नेगी, दीं बंधु बलोधी, इंद्र सिंह राणा, गिरीश कंडवाल, महेश चैहान, गोपाल सिंह रावत, सूर्य प्रकाश रतूड़ी, प्रदीप थपलियाल, प्रदीप तिवारी, दीवान सिंह तोमर, विनोद डबराल, विनोद बिष्ट, महेंद्र सिंह राणा, जितेंद्र नेगी, सरिता नेगी, प्रदीप कवि, दिनेश गौर, नरेन्द्र रमोला, सूरज राणा, ललित भद्री, संदीप चमोली, निहाल सिंह, आदर्श सूद आदि ने भी अपने  विचार व्यक्त किये।

Leave A Comment