Breaking News:

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026



कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम के विवादित बयान पर आड़े हाथों लिया

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन देहरादून में उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी और उत्तराखंड प्रोफेशनल कांग्रेस की उपाध्यक्ष एवं मीडिया पैनलिस्ट सुजाता पॉल ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश प्रभारी व दुष्यंत गौतम के द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव और भारत जोड़ो यात्रा से संबंधित सवाल के उत्तर में विवादित बयान देने पर आड़े हाथों लिया एवं कड़ी आपत्ति जताई। दसोनी ने कहा कि यह पहली बार नहीं है कि दुष्यंत गौतम ने कांग्रेस के प्रति निकृष्ट स्तर की टिप्पणी की हो, दुष्यंत गौतम ने पिछले साल सितंबर 2021 में भी कांग्रेस के नेताओं के लिए अभद्र टिप्पणी की थी जिसकी शिकायत कांग्रेस जनों ने कोतवाली पलटन बाजार में की थी। दसौनी ने कहा कि कांग्रेस के ऊपर टिप्पणी करने से बेहतर होता यदि दुष्यंत गौतम आपके गिरेबान में झांकने का काम करते गरिमा ने कहा की भाजपाइयों ने उत्तराखंड को एक बार नहीं कई बार शर्मसार किया है। पूर्व संगठन मंत्री संजय कुमार पूर्व विधायक महेश नेगी व विधायक सुरेश राठोर पर लगातार उन्ही के दलों की महिलाओं के साथ दुराचार  के आरोपों लगे हैं और अब वर्तमान में अंकिता हत्याकांड ने तो जैसे भारतीय जनता पार्टी और संघ को पूरी तरह से निर्वस्त्र कर दिया है। दसौनी ने कहा कि दुष्यंत गौतम का यह बयान उनकी बौखलाहट बताता है और कहीं ना कहीं यह एक सुनियोजित षड्यंत्र  प्रतीत हो रहा क्योंकि भर्ती  परीक्षाओं में भ्रष्टाचार, ध्वस्त कानून व्यवस्था बेरोजगारी इत्यादि से चौतरफा घिरी हुई उत्तराखंड सरकार से जनता एवं विपक्ष का ध्यान भटकाने के लिए पहले बंशीधर भगत और अब दुष्यंत गौतम ने एक सोची-समझी रणनीति के तहत विवादास्पद बयान दिया है। उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने प्रेस वार्ता के माध्यम से कहा की एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की कुत्सित और विकृत मानसिकता दुष्यंत गौतम के बयान से उजागर हुई है। भारतीय जनता पार्टी के उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम ने जिस प्रकार से बड़बोलापन और बदजुबानी दिखाते हुए एक बयान में यह कहा है कि कांग्रेसी मंदिर में लड़कियां छेड़ने जाते हैं यह उनके मानसिक दिवालियापन को उजागर करता है।
दसौनी ने कहा दुष्यंत गौतम के इस बयान से कांग्रेसियों का ही नहीं समस्त मातृशक्ति का अपमान हुआ है भाजपा हाईकमान को चाहिए कि शीघ्र अति शीघ्र इस बयान का संज्ञान लेते हुए दुष्यंत गौतम से उत्तराखंड देव भूमि का प्रभार छीन लिया जाना चाहिए एवं दुष्यंत गौतम को सार्वजनिक रूप से कांग्रेस जनों से क्षमा याचना करनी चाहिए। दसोनी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी दुष्यंत गौतम के बयान की कड़े शब्दों में निंदा करती है और उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा के निर्देश पर समस्त जिला अध्यक्षों को निर्देशित किया  है कि वह दुष्यंत गौतम का हर जिला मुख्यालय में पुतला दहन करने के साथ-साथ उनके खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने का काम करें। दसोनी ने यह भी कहा कि जब सचिवालय के चतुर्थ स्थल पर वर्दीधारी मुख्यमंत्री का मीडिया मैनेज करेंगे तो प्रदेश में कानून-व्यवस्था का बंटाधार होना तो लाजिमी ही है।

Leave A Comment