Breaking News:

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026



कांग्रेस ने महंगाई, भ्रष्टाचार, किराया वृद्धि के विरोध में किया धरना-प्रदर्शन

congress
देहरादून । प्रदेश कांग्रेस द्वारा देहरादून के गांधी पार्क में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में फाॅरेस्ट गार्ड भर्ती, परिवहन निगम की बसों के किराये मंे वृद्धि, विभागों में बढ़ते भ्रष्टाचार, महंगाई के विरूद्ध विशाल धरना प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत हजारों की संख्या में कांग्रेसजन गांधी पार्क के सामने एकत्र हुए जहां पर उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में फाॅरेस्ट गार्ड भर्ती, परिवहन निगम की बसों के किराये मे वृद्धि, विभागों में बढ़ते भ्रष्टाचार, महंगाई के विरूद्ध प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने किया। कांग्रेस कार्यकर्ताआंे को संबोधित करते हुए प्रदेष कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है तथा अपनी विफलता का ठीकरा राज्य की जनता के सिर फोड रही है। उन्हेांने कहा कि एक ओर बेरोजगारी के कारण राज्य के युवाओ की लाईन लम्बी होती जा रही है वहीं भाजपा सरकार में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित फाॅरेस्ट गार्ड जैसी परीक्षाओं मे घोटाला कर राज्य के बेरोजगार युवा को छलने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि फारेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा में सरकार से मिलीभगत कर नकल माफिया द्वारा एक अभ्यर्थी से 8 लाख रूपये तक वसूले गये हैं। भाजपा सरकार ने मंहगाई से आम जनता की कमर तोडकर रख दी है। मंहगाई रोकने में पूरी तरह नाकाम भाजपा सरकार अपनी विफलता का बोझ आम जनता के कंधों पर बढ़ती जा रही है। जिस प्रकार भाजपा सरकार द्वारा आम जनता के आवागमन के साधन परिवहन निगम की बसों के किराये, रसोई गैस के दामों, बिजली, पानी के करों में वृद्धि की जा रही है उससे गरीब आदमी का जीना दूभर हो गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने यह भी कहा कि केन्द्र सरकार ने वर्ष 2020 के प्रारम्भ से ही रसोई गैस सिलेण्डर के दामों में लगातर दूसरी बार भारी वृद्धि से केन्द्र की मोदी सरकार ने एकबार फिर साबित कर दिया है कि गरीब जनता के हितों से सरकार का कोई सरोकार नहीं जनता पर लगातार मंहगाई का बोझ डालकर अब उसके पेट पर लात मारने का काम किया जा रहा है। किसान आत्म हत्या कर रहे हैं। व्यापारियों का व्यापार उजड गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में समाज का हर तबका त्रस्त हो चुका है। उन्होने कहा कि कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार की इन जन विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदेषभर में आन्दोलन करेगा।
यह रहे उपस्थित…..
कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, पूर्व मंत्री मातवर सिंह कण्डारी, दिनेश अग्रवाल, विधायक राजकुमार, ममता राकेष, पूर्व मंत्री राजेन्द्र भण्डारी, पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी, राजकुमार, प्रदेष उपाध्यक्ष डाॅ0 संजय पालीवाल, सूर्यकान्त धस्माना, सरोजनी कैन्तूरा, अजय सिंह, महामंत्री राजेन्द्र षाह, पी.के. अग्रवाल, प्रदीप तिवारी, गोदावरी थापली, लखतप बुटोला, गरिमा दसौनी, आर.पी. रतूड़ी, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, जिलाध्यक्ष संजय किषोर, गौरव चैधरी, प्रभुलाल बहुगुणा, डा0 प्रतिमा सिंह, प्रदेश सचिव राजेश शर्मा, शोभाराम, शांति रावत, प्रणीता बडोनी, सीताराम नौटियाल, महन्त विनय सारस्वत, गिरीष पुनेड़ा, राजेष पाण्डे, नवीन पयाल, सेवादल के राजेष रस्तोगी, संदीप चमोली, भूपेन्द्र नेगी, कमर खान ताबी, राजवीर सिंह, विजय रतूड़ी, अजय रावत, संदीप कुमार, पूर्व सैनिक के कै0 बलवीर सिंह रावत, अरूण षर्मा, कुल्दीप चैधरी, नागेष रतूड़ी, आनन्द बहुगुणा, विपुल नौटियाल, लाखीराम बिजलवाण, महेष प्रताप सिंह, हिमांषु बिजलवाण, कलीम खान, संजय अग्रवाल, चन्द्रकला नेगी, पुश्पा पंवार, अनुराधा तिवारी, पार्शद रमेष कुमार मंगू, सचिन थापा, ऐतात खान, मुकीम अहमद कमलेष रमन, देवेन्द्र सिंह, संजय षर्मा, अर्जुन सोनकर, धीरेन्द्र प्रधान, अर्जुन नेगी, नवीन रमोला, राहुल राणा, पुनीत कुमार, रीता रानी, राजीव सरीन, मौ0 सरताज, धर्म सोनकर, नीरज नेगी, नरेन्द्र राणा, रईस अहमद, मोहन गुरूंग, सुमेन्द्र बोहरा, मनीश कुमार, रतिष, अमृता कौशल, मोहित ग्रोबर, विवेक घिल्डियाल, अनूप पासी, विकास थापा, गोपाल क्षेत्री, अमित सोनू, संदीप कुमार, हरजीत सिंह, प्रताप असवाल, सागर गुप्ता, सलीम, मुकेश सोनकर, जगदीश सिह चैहान, आषीष अग्रवाल, जगदीष षर्मा, विपिन धामी, सुरेष, राजेष चैधरी, अशोक वर्मा, अनिल शर्मा,  रविन्द्र खरोला, सुनील बांगा, उदयवीर मल्ल, अनिल धीमान, गणेष डंडरियाल, सावित्री थापा, सुमित सहगल आदि षामिल थे।

Leave A Comment