Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



काम की बात : विस्तारा ने देहरादून में सेवाएं शुरू की

देहरादून। भारत के सर्वश्रेष्ठ फुल सर्विस कैरियर, विस्तारा ने आज दिल्ली और देहरादून के बीच अपनी सेवाएं शुरू कर उत्तराखंड में प्रवेश किया। यह एयरलाईन सप्ताह में तीन दिन, सोमवार, बुधवार और शनिवार को, उड़ानें संचालित करेगी। विस्तारा पहली एयरलाईन है, जो दिल्ली और देहरादून के बीच सफर के लिए बिजनेस एवं इकॉनॉमी क्लास के अलावा प्रीमियम इकॉनॉमी क्लास भी प्रदान कर रही है। पहली उड़ान दिल्ली से 13ः50 बजे रवाना होगी और देहरादून के जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर दोपहर 14ः55 बजे पहुंचेगी। विस्तारा के चीफ कमर्शियल ऑफिसर,  विनोद कन्नन ने कहा, ‘‘हमें देहरादून में सेवाएं शुरू करने की खुशी है। यह कदम अंतर्राष्ट्रीय विस्तार करते हुए घरेलू नेटवर्क मजबूत करने की हमारी प्रतिबद्धता प्रदर्शित करता है। देहरादून हमारे नेटवर्क में एक महत्वपूर्ण स्थान होगा। यहां पर आवागमन करने वाले मुसाफिरों में कॉर्पोरेट एवं लेजर यात्री, छोटे एवं मध्यम उद्यम व्यवसायी, विद्यार्थी, सिविल सोसायटी के सदस्य आदि हैं। हमें विश्वास है कि वो भारत की सर्वश्रेष्ठ एयरलाईन में सफर करना पसंद करेंगे, जो उन्हें स्वास्थ्य व सुरक्षा के सर्वश्रेष्ठ मापदंड प्रदान करती है।’’ सभी विस्तारा हवाई जहाजों पर केबिन क्रू पर्सनल प्रोटेक्टिव ईक्विपमेंट (पीपीई) पहने होगी एवं मुसाफिरों के साथ अनावश्यक संपर्क नहीं करेगी। हवाई जहाज के इंटीरियर हर उड़ान के बाद अनुमोदित क्लीनिंग एजेंट्स द्वारा पूरी तरह से साफ किए जाते हैं।

इस प्रक्रिया में सीट, टचस्क्रीन, ओवरहेड बिन, सीटबेल्ट, ट्रे टेबल, गैली आदि सभी सतहों का पूर्ण सैनिटाईजेशन शामिल है। विस्तारा के हवाईजहाजों में अत्याधिक प्रभावशाली एयरफ्लो एवं फिल्ट्रेशन सिस्टम है, जो केबिन की हवा को बाहरी हवा द्वारा निरंतर ताजा बनाए रखता है। शक्तिशाली हेपा फिल्टर 99.9 प्रतिशत कणों, जैसे वायरस (कोरोनावायरस सहित), बैक्टीरिया एवं फंगाई को छान देते हैं और हर दो से तीन मिनट में केबिन के अंदर की हवा को शुद्ध करते रहते हैं। विस्तारा स्काईट्रैक्स एवं ट्रिपएडवाईजर पर भारत का सर्वोच्च रेटिंग वाला एयरलाईन है। यह अनेक ‘सर्वश्रेष्ठ एयरलाईन’ पुरस्कार जीत चुका है। अपने काम शुरू करने के पाँच सालों में ही विस्तारा ने भारत के एवियेशन उद्योग में यात्रियों को उड़ान का सर्वश्रेष्ठ अनुभव प्रदान कर कार्यसंचालन एवं सेवा आपूर्ति की अपेक्षाओं को बढ़ा दिया है। विस्तारा के बारे में (टाटा एसआईए एयरलाईंस लिमिटेड)। ब्रांड नेम विस्तारा से प्रसिद्ध, टाटा एसआईए एयरलाईन्स लिमिटेड, टाटा संस लिमिटेड एवं सिंगापुर एयरलाईन्स लिमिटेड (एसआईए) के बीच 51ः49 संयुक्त उपक्रम है। टाटा एवं एसआईए की लीजेंडरी हॉस्पिटलिटी एवं उत्कृष्ट सेवा का समावेश कर विस्तारा ने भारत में उड़ान का सर्वश्रेष्ठ फुल सर्विस अनुभव प्रदान किया। भारत में विस्तारा ने अपने कमर्शियल ऑपरेशन 9 जनवरी, 2015 को एविएशन उद्योग में नए मापदंड स्थापित करने के लक्ष्य के साथ शुरु किए थे और आज यह देश-विदेश के अनेक गंतव्यों को कनेक्ट करता है। इस एयरलाईन के पास 43 हवाई जहाजों की फ्लीट है, जिसमें 33 एयरबस ए320, दो एयरबस ए321नियो, 6 बोईंग बी737-800एनजी और दो बोईंग बी787-9 ड्रीमलाईनर हवाई जहाज हैं। यह अपने ऑपरेशंस शुरू करने से लेकर आज तक लगभग 20 मिलियन से ज्यादा ग्राहकों को उनके गंतव्यों तक पहुंचा चुका है।

Leave A Comment