कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी गयी श्रद्धांजलि
देहरादून | 22 वे कारगिल विजय दिवस के दिन का शुभारंभ आज गढ़ी कैंट स्थित चिडबाग में बने शौर्य स्थल में श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। देहरादून के साइकिल चालक समूह को सेवानिवृत कर्नल संजीव थापा और कर्नल अनिल गुरुंग ने सैन्य स्मारकों या सैन्य स्थलों में पुष्प अर्पित करने की विधि यानी ” रीथ लेइंग ” के बारे में बताया और करके भी दिखाया। तत्पश्चात दो दो के क्रम में सभी पुष्प अर्पित किए। उसके बाद कर्नल संजीव थापा ने सभी को कारगिल युद्ध के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार इसमें विश्व हमारे साथ था और पाकिस्तान को धिक्कार रहा था। उन्होंने तब के कई दृश्य सामने रख दिए।इसमें युवा,महिला और सेवानिवृत आर्मी के अधिकारी भी शामिल थे।युवाओं के लिए उनका वक्तव्य और प्रेरक था। साथ ही कर्नल अनिल गुरुंग ने कहा कि अगली बार से हम इसे बड़े रूप में मनाएंगे।आयोजन में दून के काफी अच्छे साइकिल राइडर और धावक उपस्थित थे। पूरा माहौल भावुक सा हो गया। आलोक क्षेत्री ने अपनी टीम के साथ पूरे समूह समारोह को संचालित किया |





















