Breaking News:

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026



केदारघाटी: गरीबों की मदद में जुटे हैं डाॅ. यादव

रुद्रप्रयाग।। चन्द्रापुरी के गिंवाला गांव में स्वास्थ्य एवं नैदानिक केन्द्र में प्रतिदिन डॉक्टर रंग लाल यादव की ओर से पचास से ज्यादा मरीजों को देखा जा रहा है। लकवा, कमर दर्द, कंधे में दर्द, मस्कुलर पेन को फिजियोथेरेपी के माध्यम से कई मरीज स्वस्थ होकर चलने लगे हैं। वर्ष 2013 की आपदा के बाद केदारघाटी में हेल्प एज इंडिया संस्था की मदद से विभिन्न बीमारियों से ग्रसित मरीजों का निःशुल्क इलाज किया गया। साथ ही संस्था के माध्यम से उन्हें दवाइयां भी वितरित की गई। स्वास्थ्य एवं नैदानिक केंद्र के वरिष्ठ फिजियोथेरेपिस्ट डॉक्टर रंग लाल यादव प्रतिदिन दस घंटे मरीजों के बीच में बिताकर उन्हें स्वस्थ करने की भरपूर कोशिश कर रहे हैं। इस केंद्र में अल्ट्रासाउंड, ब्लड टेस्ट, यूरिन टेस्ट के साथ ही आधुनिक उपकरण सीपीएम आईएफटी, माइक्रोवेव थेरेपी, ट्रेक्शन के माध्यम से मरीजों का परीक्षण के साथ-साथ इलाज किया जा रहा है।  डॉ यादव की ओर से इन सात वर्षों में एक हजार से अधिक मरीजों को न केवल जीवनदान ही दिया है, बल्कि हर रविवार को दूरस्थ गांव में भी शिविर के माध्यम से मरीजों का ट्रीटमेंट करते हैं। लकवा, चेहरे का लकवा, चक्कर आना, हाथ, पैरों में झनझनाहट तथा सुन्नपन, बैलेंस बनाने में कठिनाई सिर दर्द, स्पाइनल, इंजरी, ब्रेन इंजरी, पार्किसन, शरीर के किसी भी भाग में मस्कुलर पेन उसका निदान डॉक्टर यादव के पास है। केदारघाटी में देवतुल्य बने डॉक्टर यादव न केवल गरीब आश्रितों के मसीहा हैं, बल्कि उपहार समिति के माध्यम से भी अनाथ और गरीब बेटियों की शादी में भरपूर मदद कर रहे हैं। डॉ यादव का कहना है कि वर्ष 2013 की केदारनाथ आपदा के बाद उन्हें केवल दो वर्ष के लिए केदारघाटी भेजा गया था, लेकिन इस घाटी से उन्हें इतना लगाव हो गया कि अब उम्र भर इसी घाटी में रहकर लोगों की सेवा और उपचार करने में जीवन के अंतिम क्षण तक रहने का विचार है। उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में लोगों के पास इलाज कराने को पर्याप्त पैंसा नहीं है। कई लोग तो अपने इलाज के लिए अपने खेत और गहने तक बेच देते हैं, लेकिन स्वास्थ्य एवं निदान केंद्र गिंवाला चंद्रापुरी में निःशुल्क मरीजों का परीक्षण और इलाज किया जा रहा है, जिस कारण लगभग एक हजार से अधिक मरीज आज स्वस्थ हो चुके हैं। ल्वारा  गांव के शिवराज शाह का कहना है कि उनका बेटा देशराज पांच माह पूर्व अचानक बैलेंस खो चुका था, जिसके ट्रीटमेंट के लिए देश के कई नामी-गिरामी अस्पताल में ले जाया गया है। जहां पर लगभग पांच लाख के करीब धनराशि चिकित्सकों द्वारा ली गई, लेकिन बेटे की बीमारी का पता ही नहीं चला। ऐसे में ऐसे में उन्हें किसी ने फिजियोथेरेपिस्ट डॉ यादव के बारे में बताया कि वह महज डेढ़ माह पूर्व इस केंद्र में आए थे। उन्होंने कहा कि उनका बेटा आज नब्बे फीसद स्वस्थ हो गया है। वह अब अपने पैरों पर बैशाखी के सहारे चलने भी लगा है और उसके हाथों में भी मूवमेंट होने लगी है। उन्होंने सारा श्रेय डॉ यादव को देते हुए कहा कि इनका न केवल व्यवहार ही मधुर है, अपितु हर मरीज के साथ एक साथ व्यवहार कर उन्हें अच्छा ट्रीटमेंट दिया जा रहा है।

Leave A Comment