Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



केदारनाथ से विकराल रूप में बहने लगी मंदाकिनी

kedar

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ में लगातार जारी बारिश के कारण हालात बिगड़ गये हैं। केदारनाथ में दो दिनों से लगातार बारिश जारी है। जिस कारण केदारनाथ से बहने वाली सरस्वती और मंदाकिनी नदी नदी ने केदारनाथ धाम से ही विकराल रूप धारण कर लिया है। नदियों का जल स्तर बढ़ने से गरूड़चट्टी को जोड़ने वाले पुल के उपर से पानी बह रहा है। ऐसे में कभी भी पुल तेज धारा में बह सकता है, जिसके बाद श्रद्धालुओं एवं मजदूरों की मुश्किलें बढ़ जायेंगी। गरूड़ चटटी में कई मजदूर एवं साधु संत रूके हुये हैं, जो उस पार ही फंस गये हैं। जबकि कई मजदूर और साधु संत इस पार से उस पार नहीं जा पा रहे हैं। केदारनाथ से गरूड चट्टी को जोडने वाला एकमात्र पुल है, जिसमे प्रतिदिन साधु-महात्मा, मजदूरों एवं श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रि-डेवलपमेंट कार्य के तहत गरूड़चट्टी में कार्य किया जा रहा है। कई दिनों से केदारनाथ में बारिश हो रही है, लेकिन शुक्रवार रात से बारिश ने रूकने का नाम नहीं लिया है। कुछ ही घंटो में मंदाकिनी और सरस्वती नदियों का जल स्तर अचानक से बढ़ गया है। जिससे गरूड़चट्टी को जोड़ने वाले पुल के ऊपर पानी जा रहा है। ऐसे में पुलिस की ओर से पुल पर किसी भी प्रकार की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। गरूड़चट्टी के उस पार लोगों से फोन से बात की जा रही है।  लगातार हो रही बारिश के कारण केदारनाथ में भी हालात बदत्तर होने लगे हैं। बारिश के कारण जहां केदारनाथ यात्रा प्रभावित हो रही है। वहीं अब केदारनाथ धाम से निकलने वाली मंदाकिनी नदी ने केदारनाथ धाम से विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया है। जिस कारण केदारनाथ में रह रहे लोग भी भयभीत हो गये हैं। बढ़ते जल स्तर के कारण मंदाकिनी नदी केदारनाथ में दो भागों में विभाजित हो गई है। नदी का जल स्तर इतना तेज है कि नदी दो धाराओं में बह रही है और नदी ने अपना रूख भी बदल दिया है। हालांकि केदारनाथ मंदिर के पीछे तीन प्रकार की सुरक्षा दीवारें बनाई गई हैं। लगातार नदी के जल स्तर पर नजर बनाई जा रही है। यदि नदी का जल स्तर इसी प्रकार बढ़ता रहा तो निचले क्षेत्रों को भी खतरा पैदा हो सकता है। केदारनाथ धाम में एक बार फिर से जगह-जगह धाराएं फूटने लग गई हैं।  वर्ष 2013 में जब केदारनाथ में आपदा आयी थी तो इसी तरह से केदारनाथ धाम में जगह-जगह से नदी की धाराएं फूटी थी और मंदाकिनी नदी नदी ने विकराल रूप धारण किया था। अब धीरे-धीरे मंदाकिनी नदी का पानी केदारनाथ से गुजरकर निचले क्षेत्रों में आ रहा है। ऐसे में निचले क्षेत्रों में भी खतरा पैदा हो गया है। केदारनाथ पुलिस चैकी इंचार्ज बिपिन चन्द्र पाठक ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के कारण नदियों का जल स्तर बढ़ा है। गरूडचटटी को जोड़ने वाले पुल पर रोक लगा दी गई है। पुल में पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही स्थानीय लोगों को अलर्ट पर रखा गया है। पुलिस हरेक घटना पर नजर बनाये हुये है।

Leave A Comment