Breaking News:

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026



केप्री स्ट्रेस्ड एसेट्स फंड ने अनब्राको में 375 करोड़ रु का निवेश किया

 

देहरादून। केप्री एक्सपोनेंशिया मैनेजर्स एल.एल.पी. (सी. एक्स.एम.) द्वारा प्रबंधित केप्री  स्ट्रेस्ड एसेट्स फंड (केप्री फंड) ने दीपक फास्टनर्स लिमिटेड में अपने पहले निवेश की घोषणा की। इस निवेश के माध्यम से केप्री फंड ने कंपनी में अल्पांश हिस्सेदारी हासिल की है, जो बेहद महत्त्वपूर्ण है। इस निवेश में ऋण के साथ-साथ कन्वर्टिबल और इक्विटी को भी शामिल किया गया है। लुधियाना स्थित इस कंपनी ने प्राप्त किए गए निवेश के माध्यम से चुनिंदा उधारदाताओं को बाहर निकलने की सुविधा प्रदान करते हुए अपने सफर की नए सिरे से शुरुआत की है। कंपनी ने अपने मजबूत ब्रांड, बाजार की स्थिति और अपने डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क का लाभ उठाकर आने वाले वर्षों में दुनिया भर में इंडस्ट्रियल फास्टनर्स के क्षेत्र में एक प्रमुख कंपनी के रूप में उभरने का लक्ष्य रखा है। ट्रांजैक्शन के बेजोड़ ढांचे को निवेश के लिए डिज़ाइन किया गया है जिसका उद्देश्य कंपनी को उसके विकास प्रयासों में सहायता प्रदान करना है। कंपनी अगले कुछ वर्षों में अपने इक्विटी शेयरों की सार्वजनिक पेशकश करना चाहती है। केप्री फंड के उमेश बियानी और अंकित जैन को कंपनी के बोर्ड में नॉमिनी डायरेक्टर के तौर पर शामिल किया जाएगा।
मौजूदा ट्रांजैक्शन के बारे में अपने विचार व्यक्त करते हुए, केप्री ग्लोबल ग्रुप के संस्थापक, राजेश शर्मा ने कहा, “दीपक फास्टनर्स लिमिटेड के साथ इस साझेदारी से हम बेहद उत्साहित हैं। इस निवेश को पूंजी संरचना को पुनर्व्यवस्थित करके और ऋण को स्थायी स्तर तक कम करके कंपनी की विकास योजना को बढ़ावा देने के लिए संरचित किया गया है। हमें दृढ़ विश्वास है कि कंपनी भारतीय उद्योग के लिए एक पसंदीदा फास्टनर भागीदार के रूप में उभरने की कगार पर है, जिसका श्रेय इसके विश्व-प्रसिद्ध एवं मजबूत श्अनब्राकोश् ब्रांड, उच्च कोटि की विनिर्माण क्षमताओं तथा भारत की विकास गाथा से मिले प्रोत्साहन को जाता है। यह निवेश बेहद मजबूत एवं लचीली व्यवसाय मॉडल वाली कंपनियों के साथ काम करने तथा उन्हें अपने व्यवसाय के संचालन को बदलने में मदद करने के हमारे मूल सिद्धांत के अनुरूप है, ताकि वे उद्योग जगत की एक प्रमुख कंपनी के रूप में विकसित हो सकें।” इस मौके पर दीपक फास्टनर्स के प्रमोटर संजीव कालरा ने कहा, “प्रीमियम गुणवत्ता वाले इंडस्ट्रियल फास्टनर्स के डिजाइन, निर्माण एवं मार्केटिंग में पूरी दुनिया में सबसे आगे रहना ही हमारा प्रमुख उद्देश्य है। हम पूरी दुनिया में बड़े पैमाने पर मौजूद एवं सुलभ मार्केटिंग एवं डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क तथा मेड-इन-इंडिया ष्अनब्राकोष् फास्टनर्स की अपनी सीरीज के साथ दुनिया में इंडस्ट्रियल फास्टनर्स के बाजार में बड़ी हिस्सेदारी हासिल करने की योजना बना रहे हैं। केप्री एक्सपोनेंशिया द्वारा किया गया यह निवेश हमारे सामर्थ्य और हमारी क्षमता का प्रमाण है। हमें पूरा यकीन है कि हम अपने भविष्य के लक्ष्यों को हासिल करने में सक्षम होंगे और आने वाले कुछ दिनों में अपना आई.पी.ओ. भी प्रस्तुत करेंगे।”

Leave A Comment