Breaking News:

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026



कैबिनेट की मुहर : शिक्षकों के लिए 7वें वेतनमान को मंजूरी

देहरादून। राज्य कैबिनेट की बैठक में कई अहं निर्णय लिए गए। राज्य विश्वविद्यालय के शिक्षकों को 7वें वेतनमान देने को मंजूरी दी गई। यह वेतनमान एक जनवरी, 2016 से लागू होगा यानि कि शिक्षकों को तीन साल का एरियर भी मिलेगा। राज्य के खजाने पर इससे 130 करोड़ रुपये का भार बढ़ेगा। बैठक में 18 प्रस्ताव आए थे जिनमें से 16 पर कैबिनेट ने मुहर लगा दी। कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए शासकीय प्रवक्ता कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने बताया कि ऊधमसिंहनगर के किच्छा में खुरपिया फॉर्म में बची सीलिंग भूमि में से 80.63 एकड़ भूमि सिडकुल को हस्तान्तरित की जाएगी। इस भूमि पर सरकारी संस्थान जैसे पुलिस स्टेशन, आईटीआई, मुंसिफ कोर्ट आदि बनाए जाएंगे। एनसीईआरटी पुस्तकों के डीबीटी रेट में बढ़ोत्तरी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। अब पहली से पांचवीं तक 150 से 250 रुपये और छठी से ऊपर 250 से 400 रुपये इन किताबों के लिए सीधे बच्चे के खाते में डाले जाएंगे। उत्तराखण्ड राजकीय प्राथमिक शिक्षा नियमावली में संशोधन किया गया है। टीईटी के बाद नियुक्ति का आधार श्रेष्ठता, मेरिट होगा। कार्मिक, सतर्कता और सुराज भ्रष्टाचार उन्मूलन विभागों का एकीकरण कर कार्मिक और सतर्कता विभाग के नाम को मंजूरी प्रदान की गई। तकनीकि विश्वविद्यालय की नियमावली को मंजूरी दी गई। न्यायिक कार्यों के लिए 10 पूर्णकालिक सरकारी वकील पदों के सृजन को मंजूरी दी गई। इनका चयन मुख्य सचिव के नेतृत्व में एक समिति करेगी। उत्तराखण्ड मोटर यान कराधान अधिनियम 2003 को तार्किक बनाया गया। इलेक्ट्रिक और सोलर व्हीकल्स पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। पर्यटन विभाग की होम स्टे योजना में संशोधन को मंजूरी दी गई। अब इस योजना में लोन लेने के लिए नक्शा, लैंडयूज और जमीन का व्यवसायीकरण करवाना अनिवार्य होगा। हरिद्वार में मॉडल विद्यालय के लिए जमीन का प्रस्ताव उच्च शिक्षा विभाग के स्थान पर शहरी विकास विभाग प्रस्तुत करेगा। राज्य विश्वविद्यालय के शिक्षकों को 7वें वेतनमान देने को मंजूरी दी गई। एक जनवरी, 2016 से लागू होने वाले इस वेतनमान की वजह से दो हजार शिक्षकों को लाभ होगा और राज्य सरकार पर 130 करोड़ रुपये का भार बढ़ेगा। कैबिनेट ने महाकुंभ 2021 के लिए मेला अधिष्ठान हेतु 45 पदों के सृजन को मंजूरी दी। विवेकानन्द हेल्थ मिशन के तहत चालित हॉस्पिटल का 79.22 लाख का भू परिवर्तन देय शुल्क माफ करने को कैबिनेट की मंजूरी मिली।

Leave A Comment