Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



गरीब छात्रों की मदद के लिए किताबें एकत्र करता है यह युवक

चंडीगढ़ |आज भी ऐसे कई छात्र हैं जिनके परिवार की आर्थिक स्थिति सही नहीं होने की वजह से वे किताबें खरीदकर नहीं पढ़ सकते। ऐसे ही छात्रों की मदद का बीड़ा उठाया है चंडीगढ़ के 27 वर्षीय संदीप कुमार ने। संदीप ओपन आई फाउंडेशन नाम से एक एनजीओ चलाते हैं। उन्होंने सरकारी स्कूलों, कॉलेजों और झुग्गियों में जाकर छात्रों की पहचान करनी शुरू की, जो किताबें खरीद हीं सकते थे और उनकी मदद करने लगे। दो साल में उन्होंने 50,000 से अधिक किताबें एकत्र कीं। संदीप ने बताया, ‘भिवानी में मेरे जेबीटी प्रशिक्षण के दिनों के दौरान, मैंने पाया कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों के पास किताबें खरीदने के लिए संसाधन नहीं थे। जब मैं वापस चंडीगढ़ आया, तो मुझे कई सरकारी स्कूलों में ऐसी ही स्थिति मिली। मैं एक प्रफेसर के संपर्क में आया और तीन दिनों के लिए सेक्टर 11 के एक सरकारी कॉलेज में एक स्टॉल लगाने की अनुमति मांगी। शिविर में, मैंने छात्रों और संकाय सदस्यों को ऐसे किताबें दान करने को कहा जिनकी उन्हें अब आवश्यकता नहीं थी।’ इस पहल के बाद संदीप के कदम नहीं रुके और उन्होंने अपने साथ दो सौ से ज्यादा वॉलनटिअर्स को जोड़ा। ये वॉलनटिअर्स घर-घर जाकर किताबें एकत्र करते हैं और गरीब बच्चों में वितरित करते हैं। किताबें देने से पहले यहां व्यक्तियों से एक फॉर्म भरने का अनुरोध किया जाता है। उनसे इस बात का आश्वासन लिया जाता है कि वह उद्देश्य पूरा होने के बाद पुस्तकें वापस कर देंगे।

Leave A Comment