Breaking News:

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026



गरीब बच्चों को मुफ्त शिक्षा दे रही हैं ‘पुलिस मैडम’

पेशे से गुड्डन चौधरी पुलिस कॉन्स्टेबल हैं अपने खाली समय में वह गरीब बच्चों को मुफ्त में पढ़ाती भी हैं। बुलंदशहर के खुर्जा पुलिस स्टेशन में गुड्डन तैनात हैं। पिछले छह महीने से वह यहां हैं गुड्डन के चेहरे पर तब मुस्कराहट बिखर जाती है जब बच्चे उन्हें ‘पुलिस मैडम’ कहकर पुकारते हैं। गुड्डन के शब्दों में कहें तो एक प्रफेशन (पुलिस कॉन्स्टेबल) से उनकी रोजी-रोटी चलती है और दूसरे (बच्चों को पढ़ाना) से उन्हें संतुष्टि मिलती है। उनकी ‘पाठशाला’ में 24 गरीब बच्चे पढ़ रहे हैं। गुड्डन कहती हैं, ‘ये गरीब घर के बच्चे हैं। ये गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए बड़े स्कूलों में नहीं जा सकते। इसलिए मैं इन्हें यहां पढ़ाती हूं।’ पढ़ाने के साथ ‘पुलिस मैडम’ इन गरीब बच्चों को कॉपी- किताब भी मुहैया कराती हैं। यह पूछने पर कि पुलिस कॉन्स्टेबल के रूप में व्यस्त दिनचर्या के बावजूद बच्चों को अलग से पढ़ाने के लिए आखिर उन्हें कहां से प्रेरणा मिलती है, गुड्डन कहती हैं, ‘मैं सिर्फ अपने समय का एक छोटा सा हिस्सा इन बच्चों को दे रही हूं। सिर्फ शिक्षा ही है, जिससे इनका भविष्य संवर सकता है। निश्चित ही पुलिस की नौकरी में व्यस्तता अधिक होती है, पर हर किसी को अपने पैशन के लिए समय निकालना होता है। मेरा यही पैशन है। मुझे इन बच्चों को पढ़ाकर संतुष्टि मिलती है। खुशी मिलती है। मैं जब मथुरा में पढ़ती थी, तबसे यह करती आ रही हूं। 2016 बैच की कॉन्स्टेबल गुड्डन अपनी सैलरी का 30 फीसदी हिस्सा इन बच्चों पर खर्च करती हैं। वह पढ़ाने के साथ- साथ आर्थिक रूप से भी इन बच्चों की मदद करती हैं। उनके इस नेक काम में हम हमेशा उनके साथ हैं।’

Leave A Comment