Breaking News:

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026



गुलाब की खेती पर विशेष ध्यान देने की जरूरत : सीएम

cm uk

पौड़ी | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पौड़ी जनपद के ब्लाक पोखडा केे गवाॅंणी में आयोजित गवाॅंणी महोत्सव 2018 का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के आयोजनों से हमें अपनी संस्कृति एवं परम्पराओं से जुड़ने मे भी मदद मिलती है। आज वास्तव में गांवों में इस प्रकार के प्रयासों की जरूरत है। उन्होंने महोत्सव परिसर में विभिन्न विभागों एवं महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाये गये स्टालों का अवलोकन किया तथा स्थानीय उत्पादों को ओर बेहतर गुणवत्ता के साथ तैयार करने को कहा। उन्होने यमकेश्वर ब्लाक के समूहों द्वारा हेम्प से बनी सामाग्री का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि प्रदेश के वनों में चीड के वृक्ष बहुपयोगी हो सकते हैं तथा इससे विभिन्न प्रकार की वस्तुएं बनायी जा सकती है। चीड़ का वृक्ष रोजगार के साथ-साथ राज्य की आय संबर्धन में भी सहायक हो सकता है। उन्होने गवांणी गांव के लोगों की प्रशंसा करते हुए कहा कि बहुत कम लोग होते है जो दूसरों के लिए कार्य करते है। यहां के ग्रामीण दूसरों की सेवा के लिए एक मिशाल के रूप में कार्य करते आ रहे है। उन्होने ग्रामीणों को अपने खेत एवं वनों की ओर लौटने को कहा। कहा कि वनों की उपज को आज कई लोगों ने रोजगार का जरिया बनाया है। तिमला, आंवला आदि की औषधि गुण वाले अचार की मांग बढती जा रही है। कई लोगों ने इसे अपना रोजगार का जरिया बनाकर अपनी आजिविका का संबर्धन किया है। उन्होने गुलाब की खेती पर विशेष ध्यान देने पर बल देते हुए कहा कि आज गुलाब का तेल 10 से 12 लाख रूपया प्रति किलो तक बिक रहा है। इस अवसर पर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने जनपद में पर्यटन की अपार संभावना बताते हुए लोगों को स्वरोजगार की दिशा में कार्य करने की बात कही। उन्होंने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय आवासीय योजना के तहत लोग अपने गांव के घरों को बैंकों के सहयोग से होमस्टे योजना से जोड़ सकते हैं। इससे आमदनी बढ़ने और क्षेत्र में लोगों की आवाजाही रहने से और अधिक लोगों को आजीविका के अवसर उपलब्ध होंगे। इस अवसर पर मेला समिति के संरक्षक डाॅ. जयंत नवानी, डा0 सुनील नवानी, लोकेश नवानी, प्रभारी जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी दीप्ति सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति, जन प्रतिनिधि व आम जनमानस उपस्थित थे।

Leave A Comment