Breaking News:

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026



‘गोल्डन गर्ल’ हिमा दास की एंडोर्समेंट फीस 3 हफ्ते में हुई डबल

नई दिल्ली | यूरोप में एक महीने के भीतर भारतीय धावक हिमा दास ने लगातार पांचवां गोल्ड मेडल जीता | गोल्ड मेडल जीतने के बाद तीन हफ्तों के भीतर ही हिमा दास की एंडोर्समेंट फीस दोगुनी हो गई। हिमा का एक्सक्लूसिव तौर पर प्रतिनिधित्व करने वाली स्पोर्ट्स मैनेजमेंट फर्म आईओएस के मैनेजिंग डायरेक्टर नीरव तोमर ने बताया, ‘पिछले तीन हफ्तों में लगातार शानदार प्रदर्शन करने की वजह से हिमा की ब्रैंड वैल्यू दोगुनी हो गई है। ब्रैंड एंडोर्समेंट का सीधा जुड़ाव प्रदर्शन और सेलिब्रिटी के नजर आने से जुड़ा होता है। उनकी दुनियाभर में सभी प्लेटफॉर्म पर चर्चा हो रही है।’ असम की 19 वर्षीय तेज धावक फीस एक ब्रैंड के लिए सालाना 30-35 लाख रुपये थी, जो अब 60 लाख रुपये सालाना पहुंच गई है। नीरव ने बताया कि आईओएस अब हिमा के लिए वॉच ब्रैंड, टायर, एनर्जी ड्रिंक ब्रैंड, कुकिंग ऑयल और फूड जैसी कैटेगरी के ब्रैंड से नई डील के लिए बात कर रहा है। फिलहाल, हिमा के मौजूदा एंडोर्समेंट में एडिडास स्पोर्ट्सवियर, एसबीआई, इडलवाइज फाइनेंशियल सर्विसेज और नॉर्थ-ईस्ट की सीमेंट ब्रैंड स्टार सीमेंट शामिल हैं। इंडस्ट्री पर नजर रखने वाले और टैलेंट मैनेजमेंट कंपनियों का कहना है कि भारत में किसी अन्य खेल के मुकाबले क्रिकेट खिलाड़ियों की फीस काफी ज्यादा है। हालांकि, अब अन्य खेलों के खिलाड़ियों के लिए स्थिति तेजी से बदल रही है। हिमा भारत में किसी स्पोर्ट्स ऐथलीट की ब्रैंड वैल्यू में सबसे तेज बढ़ोतरी है। ह्यूलेट पैकर्ड और पेप्सिको में मार्केटिंग के हेड रहे और बिजनेस और मार्केटिंग स्ट्रैटेजिस्ट लॉयड मैथायस मैथायस का कहना है, ‘ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर हिमा की हालिया सफलताएं असाधारण हैं। वह अगले साल होने वाले ओलिंपिक में और भी ज्यादा सफलता के लिए तैयार हैं। क्रिकेट के अलावा दूसरे खेल के खिलाड़ियों को भी क्रिकेटरों की तरह सम्मान और स्पॉन्सरशिप मिलनी चाहिए।’ महेंद्र सिंह धोनी इसके एक उदाहरण हैं। अपनी कप्तानी में 2007 और 2011 में वर्ल्ड कप जिताने वाले धोनी एक साल के एंडोर्समेंट के अमूमन 5-8 करोड़ रुपये लेते हैं।

Leave A Comment