Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



ग्रीन गंगा, क्लीन गंगा को लेकर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

uk uk

डोईवाला | ग्रीन गंगा क्लीन गंगा संस्था औऱ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद डोईवाला इकाई के संयुक्त तत्वाधान में राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज , इठारना में ग्रीन गंगा, क्लीन गंगा और विद्यार्थी अनुशासन विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया । आयोजित निबंध प्रतियोगिता में 9वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्रों ने हिस्सा लिया।निर्णायक मंडल द्वारा विजेताओं की घोषणा की गई। जिसमें सिमरन पुंडीर ने प्रथम, अभिषेक मनवाल ने द्वितीय और आशीष रतूड़ी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । विजेता छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया । इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य उम्मेद सिंह तनवार ने कहा कि कि रोजगारोन्मुखी चिंतन के रास्ते पर चलकर ही विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का सही विकास होगा। आज की बदलती दुनिया में चुनौतियां बहुत हैं। समस्याएं भी बहुत हैं और अभिभावकों की अपेक्षाएं भी बहुत हैं। इन सभी समस्याओं का सामना केवल एक तरफा पढ़ाई-लिखाई के बल पर ही संभव नहीं है। जरूरत इस बात की है कि विद्यार्थी अभी से इन बातों पर विचार करें और अपने लिए रास्तों की तलाश करें। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व जिला संयोजक अंकित तिवारी ने कहा कि एबीवीपी में नए विचारों को रोका नहीं जाता। यहां जो भी नए प्रयोग छात्र करना चाहते हैं उसके लिए छात्र व कार्यकर्ता स्वतंत्र हैं। उन्होंने कहा कि परिषद निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रही है।उद्यमिता मूलत: एक विचार-प्रक्रिया है। इसमें विद्यार्थी अपनी शक्ति को पहचानना सीख जाता है और अपने भीतर की उस शक्ति से संबंध जोड़ लेता है। इससे जीवन में वह कभी असफल नहीं होता। आज का विद्यार्थी सौभाग्यशाली है इसके सामने जीवन में आगे बढ़ने के अनेक विकल्प खुले हैं। यदि विद्यार्थी अपनी संभावनाओं को सीख लें और उस पर काम करना शुरू कर दें तो रोजगार पाना कठिन नहीं रह जाता। उद्यमिता की चेतना रोजगार के विकल्प खोलने की चेतना है और उसकी शुरूआत अभी से होनी चाहिए। संस्था के मुकेश कृषाली ने छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक कुलदीप सिंह सैनी, नरेंद्र सिंह गुलेटी, पी०एल० भट्ट,बरसाती राम वर्मा, हेमंत कुमार जोशी आदि स्टाफ और छात्र-छात्राएं मौजूद थे ।

Leave A Comment