Breaking News:

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026



चारधाम यात्रा : हरिद्वार एवं ऋषिकेश में निशुल्क पंजीकरण एवं कोविड जांच सेंटर शुरू करने के आदेश

ऋषिकेश | उत्तराखंड चारधाम यात्रा पर माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल द्वारा कल यात्रा प्रतिबंधों में राहत दिये जाने के बाद उत्तराखंड सरकार द्वारा एसओपी जारी कर दी । आयुक्त गढ़वाल एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड श्री रविनाथ रमन द्वारा चारों धामों मे़ एसओपी के अनुपालन हेतु आदेश जारी किये। अब देहरादून स्मार्टसिटी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन एवं कोविड जांच ही जरूरी है तीर्थयात्रियों को ई-पास की कोई बाध्यता नहीं है। आज ऋषिकेश चारधाम यात्रा टर्मिनल स्थित चारधाम यात्रा प्रशासन संगठन कार्यालय में चारधाम यात्रा के संबंध में अधिकारियों को निर्देशित करते हुए आयुक्त गढ़वाल ने कहा कि अब कोई भी तीर्थ यात्री जिनके पास स्मार्ट सिटी पोर्टल में रजिस्टेशन की जानकारी नहीं है वह ऋषिकेश एवं हरिद्वार रेल्वे स्टेशन एवं बस टर्मिनल पर निशुल्क अपना रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे तथा उनकी निशुल्क कोविड जांच भी की जायेगी। इसके लिए उन्होंने तत्काल प्रभाव से आज हरिद्वार एवं ऋषिकेश में रजिस्ट्रेशन सेंटर खोलने के आदेश जारी कर दिये है।
उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी चमोली, रूद्रप्रयाग एवं उत्तरकाशी को निर्देश दिए गये हैं कि पहले से दर्शन हेतु पहुंचे तीर्थयात्रियों गुप्तकाशी, फाटा, सोनप्रयाग एवं गौरीकुंड से कोविड जांच के बाद केदारनाथ दर्शन हेतु भेज दिया जाये। इसी तरह श्री बदरीनाथ धाम एवं श्री गंगोत्री एवं श्री यमुनोत्री में दर्शन हेतु तीर्थयात्री बेरोकटोक जाने हेतु जिलाधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने बैठक में परिवहन विभाग को यात्रा वाहनों के ग्रीन कार्ड, प्रदूषण, तथा वाहन संबंधित औपचारिकताओं को त्वरित गति से समाधान हेतु कहा। नगर निगम ऋषिकेष को चारधाम यात्रा बस टर्मिनल में साफ सफाई, सैनिटाईजेशन हेतु निर्देशित किया। इसी संयुक्त यात्रा रोटेशन से अपेक्षा की कि यात्रियों का सहयोग करें। देवस्थानम बोर्ड को निर्देश दिया कि सीजनल सहायता डेस्क को अधिक सक्रिय किया जाये। उल्लेखनीय है कि गढ़वाल आयुक्त की पहल पर ऋषिकेश यात्रा बस टर्मिनल पर चारधाम सीजनल सहायता डेस्क बनाये गये है जिसमें चिकित्सा विभाग, पुलिस प्रशासन, पर्यटन, देवस्थानम बोर्ड,नगर निगम,परिवहन विभाग, संयुक्त रोटेशन ने अपने हेल्प डेस्क लगाये हैं। इस अवसर पर आयुक्त गढ़वाल रविनाथ रमन के अलावा ऋषिकेश नगर निगमायुक्त जी.सी.गुणवंत,एआरटीओ अरविंद पाण्डेय, यात्रा प्रशासन संगठन के विशेष कार्याधिकारी ए.के.श्रीवास्तव, देवस्थानम बोर्ड के विशेष कार्याधिकारी जन संपर्क ए.एस.नेगी, सहायता अभियंता नगर निगम आनंद सिंह, डा.हरीश गौड़ आदि मौजूद रहे।

Leave A Comment