Breaking News:

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026



चुनाव 2022 : मनीष सिसोदिया 10 जनवरी को करेंगे वर्चुअली नवपरिवर्तन संवाद की शुरुआत

 

manish-sisodia

देहरादून। आप पार्टी उत्तराखंड में नवपरिवर्तन संवाद के तहत 10 जनवरी से डिजिटल नवपरिवर्तन संवाद का अयोजन करने जा रही है, जिसकी शुरुआत दिल्ली के उपमुख्यत्री मनीष सिसोदिया जी कल वर्चुअली नवपरिवर्तन संवाद से करेंगे। 6 दिनों तक यह नवपरिवर्तन संवाद डिजिटली आयोजित किए जाएंगे, जो पूरे 6 दिनों तक अलग अलग आप के वरिष्ठ नेताओं द्वारा आयोजित की जाएंगी।
आप प्रवक्ता नवीन पिरशाली ने एक बयान जारी करते हुए बताया कि आप पार्टी डिजिटली संवाद शुरु करने वाली पहली राजनीतिक पार्टी है जो कोविड के नियमों को ध्यान में रखकर इस तरह के आयोजन शुरु करने जा रही है जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि आज डिजिटल माध्यम जनता से जुडने का सबसे बडा माध्यम है जिससे जनता तक जुडकर अपनी बात पहुंचाई जा सकती है।
उन्होंने कहा कि 10 जनवरी से शुरु होने वाला यह नवपरिवर्तन वर्चवल संवाद 16 जनवरी तक जारी रहेगा। जिसमें 11 जनवरी को दूसरी वर्चवल रैली होगी जो आप राज्यसभा सांसद और आप के वरिष्ठ नेता संजय सिंह संबोधित करेंगे। 12 जनवरी को दिल्ली के कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम इसे संबोधित करेंगे,जबकि 13 जनवरी को दिल्ली विधायक सौरभ भारद्वाज नवपरिवर्तन संवाद को  संबोधित करेंगे। 14 जनवरी को आप की राष्ट्रीय प्रवक्ता आतिशी इस वर्चुअल संवाद में हिस्सा लेगी और उत्तराखंड की जनता को  संबोधित करेंगी,15 जनवरी को दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री सतेन्द्र जैन और उसके बाद 16 जनवरी को आप के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष गोपाल राय जी द्वारा यह नवपरिवर्तन वर्चुअल संवाद किया जाएगा।
उन्होंने आगे कहा कि आप पार्टी सीएम पद उम्मीदावार घोषित करने,उम्मीदवारों की पहली लिस्ट घोषित करने के साथ ही अब वर्चुअल संवाद की शुरुआत करने वाली भी पहली पार्टी है। उन्होंने आगे कहा कि आप पार्टी से लोगों के जुडने का सिलसिला लगातार जारी है और आप की जो गांरटी हैं उनके बारे में घर घर जाकर लोगों को आप कार्यकर्ताओं द्वारा बताया जा रहा है। जनता द्वारा आप की सभी गारंटियों के तहत लोग जुडते हुए अपने पंजीकरण भी करवा रहे हैं और प्रदेश की लाखों की संख्या में जनता आप पार्टी से अब तक जुडकर अपने पंजीकरण करवा चुकी है और लगातार पंजीकरण अभी भी आप कार्यकर्ताओं द्वारा करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आप पार्टी ने शुरु से ही अपनी बढत हर क्षेत्र में बढाए हुई है और 10 मार्च को नतीजों के दिन भी यह बढत पूरी तरह से जारी रहेगी क्योंकि प्रदेश की जनता अब बदलाव चाह रही है और आगामी चुनावों में जनता के पास आप पार्टी एक नए विकल्प के रुप में मौजूद रहेगी।

Leave A Comment