Breaking News:

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026



जनता के लिए आया चुनावी मैदान में : मनीष वर्मा

हरिद्वार। उत्तराखंड की हरिद्वार लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार मनीष वर्मा ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि साथियो हर व्यक्ति का व्यक्तित्व समाचार पत्र के माध्यम से पता चला पर बहुत से सत्य सही होते है व कई गलत भी होते है । परंतु यदि कोई स्वयं शपथ पत्र दे तो उसकी पुष्टि भी हो जाती है। उन्होंने कहा कि मै उन प्रत्याशियों में से नही हूं जो जीतने के बाद पहले अपना घर भरते है फिर रिश्तेदारों का और उसके बाद मित्रो का और जनता के लिए तो उनके पास नम्बर ही नही आता।

यह मेरे जीवन का आखिरी इलेक्शन है ….

वर्मा ने कहा मुझे ईश्वर की कृपा से और आप सबके आशीर्वाद से अपनी मेहनत की कमाई जो चुनाव से पहले ही प्राप्त हो चुका है वही संभाल लू बहुत है और अधिक की अब चाह नही है और मैंने तो इसके सदुपयोग के लिए चैरिटेबल ट्रस्ट भी बना दी है। मै आपको बताना चाहूँगा कि यह मेरे जीवन का आखिरी इलेक्शन है क्योंकि हर मनुष्य की एक आयु ईश्वर ने लिखी होती है और मेरी आयु मेरे ज्योतिषी के अनुसार 55 वर्ष तक ही होगी अभी मैं 48 वर्ष में प्रवेश कर चुका हूँ। और मै चाहता हूं कि मेरी हर बात पारदर्शी होनर जनता तक सीधे जाए ।

टाइप राइटर भी साथ लेकर ही चलूंगा : मनीष वर्मा

उन्होंने कहा जब मैंने गांव गांव पदयात्रा की तो पाया कि जनता की समस्याएं इतनी है कि उनका समाधान करने को प्रत्येक शनिवार व मंगलवार उनके गांव में बैठना ही होगा सभी अधिकारियों के साथ जनता दरबार लगा कर उनका समाधान करना होगा और तभी उनकी समस्याओं का सामाधान सही प्रकार से हों पायेगा। मेरी पदयात्रा का उद्देश्य भी यही था कि जब तक हम गांव गांव तक नही जाएंगे तो हमे समस्याओ के बारे में कैसे पता चलेगा और इसलिए मेरी 32 डायरियां भी भर चुकी है जन समस्याओ की, जिन्हें मैंने इस चुनाव को जीतने के बाद टाइप करवा कर एक-एक कर प्राथमिकता के आधार पर सुलझाना है। मनीष वर्मा ने कहा मैंने निर्णय लिया है कि टाइप राइटर भी साथ लेकर ही चलूंगा जिससे किसी साथी /जनता को समस्या का तत्काल ही समाधान कर दिया जाए और वो ज्यादा देर लंबित न रहे तथा एक पारदर्शी पत्र बॉक्स हर गांव में पंचायत या पुलिस चौकी में रखा जाएगा जिसमे आप अपनी समस्या लिख कर डाल सकते है और वो सीधे मेरे कार्यालय में मेरी मॉनिटरिंग में खुलेगा और उस पर समाधान की सीधी कारवाही तत्काल की जाएगी इस कार्य मे मैं प्रत्येक गांव से युवा साथीयो को साथ लेना चाहूंगा जिससे उनके लिए रोजगार के साधन भी खुलते रहे। उन्होंने कहा मेरी प्राथमिकता यह भी होगी कि मेरे लोकसभा क्षेत्र की 14 विधान सभाओं में एक- एक ऐसा उद्योग लगे जिसमे प्रत्येक गांव से बेरोजगार भाइयो को रोजगार मिल सके जैसा कि हरिद्वार में anchor, ITC, hero honda ,kalinga, havells हमने उस समय खुद लगवाये थे। क्योंकि बहुत कुछ विकास करने व उद्योग/रोजगार/बिजली/पानी/बजट/गौशाला /डेरी डेवलपमेंट आदि बनाने जैसी बहुमूल्य बातें मैने अपने राजनीतिक गुरु आदरणीय पंडित नारायण दत्त तिवारी से उनकी सरकार में राज्यमन्त्री का दर्जा रहते सीखी है और जो विकास की लहर उनके समय मे हरिद्वार व ऋषिकेश आस्था पथ के रूप में हुई वैसा आजतक दुबारा नही हो पाया। उन्होंने कहा कि यह मेरा प्रथम प्रयास होगा कि जिस प्रकार हरिद्वार सिडकुल मेरे सामने तिवारी जी ने बनाया और हमने बड़ी-बड़ी फैक्टिर्यो व उद्योगपतियों को यहां जमीन अलॉट कर फैक्टरियां लगवाई और उसकी वजह से आज इतने लोग वहां रोजगार कर रहे है, वैसा संसाधन व रोजगार आदि सब दुबारा मेरे सम्पूर्ण हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र में हो। अब आप लोगो ने सोच समझ कर 11 अप्रैल को अपना सांसद चुनना है और यह जरूर ध्यान रखिये की आप पहले एक बार कांग्रेस और एक बार भाजपा को मौका दे चुके है और समाजवादी पार्टी को जो अब बसपा के साथ गठबन्धन कर बैठी है। उसको उत्तराखंड की जनता कभी माफ नही करेगी क्योंकि समाजवादी पार्टी की ही सरकार थी। मनीष वर्मा ने कहा जब उत्तराखंड के आंदोलनकारियो पर खटीमा, मसूरी में गोलियां चलाई गई थी और रामपुर तिराहा पर उत्तराखंड की मातृ शक्ति की इज़्ज़त को तार तार किया गया था वो मंज़र आज भी सभी उत्तराखंडीयो को झकजोर कर जाता है और आंखों से आंसू बहने लगते है। आज भी कितने हमारे साथी है जिन्हें आंदोलनकारी का दर्जा नही मिला और जिन्हें मिला उन्हें तो मजदूर से भी कम पेंशन मिली।मनीष वर्मा ने कहा आप लोगो से विनती है कि जो बड़े बुजुर्ग, युवा साथी, भाई बहन,इष्ट मित्र मेरे इस यज्ञ/संकल्प में साथ लगे है उनकी यज्ञ के सफल कामना की पूर्ति के लिए, आपके क्षेत्र के विकास के लिए, मेरे बचे हुए समय में से ये 5 साल मुझे संसद में भेज कर अपना आशीर्वाद दे। मै सभी इष्ट देवी देवता के मंदिरों में सूफी संत पैगम्बरों की दरगाह पर यही मांग कर आया हूँ कि क्या कभी ऊपरवाला पढ़े लिखो को भी मौका देगा या नही या राबड़ी देवी जैसी 5 वी फेल को ही मुख्यमंत्री बनाता रहेगा या घोटालेबाज ही सांसद बनते रहेंगे। फैसला आप पर छोड़ता हूँ आप इस बार उचित फैसला लीजिएगा।

Leave A Comment