Breaking News:

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026



जनता के लिए समर्पित ‘आप का डॉक्टर’ हेल्पलाइन : अजय कोठियाल

जारी किए गए टोल फ्री नंबर 8800026100

देहरादून | आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता कर्नल (सेवानिवृत्त) अजय कोठियाल ने आज केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के अवसर पर उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों के लिए निशुल्क चिकित्सा परामर्श हेल्पलाइन सेवा ‘आप का डॉक्टर’ प्रदेशवासियों को समर्पित की। आम आदमी पार्टी द्वारा शुरू की गई इस हेल्पलाइन सेवा के जरिए प्रदेश के कोरोना संक्रमित तथा होम आइसोलेशन में रह रहे लोग विशेषज्ञ डॉक्टरों से निशुल्क परामर्श ले सकेंगे। कर्नल कोठियाल ने कहा कि आज का दिन देवभूमि उत्तराखंड के लिए उम्मीदों भरा है। उन्होंने कहा कि आज केदारनाथ धाम के कपाट विधिवत रूप से खुल गए हैं और इस मौके पर वे बाबा बाबा केदार से सभी उत्तराखंड वासियों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करते हैं। कर्नल कोठियाल ने कहा कि बाबा केदार की कृपा से उत्तराखंड बहुत जल्द कोरोना महामारी को हराने में कामयाब होगा। कर्नल कोठियाल ने कहा कि जिस तरह उत्तराखंड जून 2013 की आपदा के बाद फिर से खड़ा होने में कामयाब हुआ था उसी तरह इस बार भी देवभूमि कोरोना महामारी के खिलाफ जंग जीतने में कामयाब होगी। कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि कोरोना संकट के बीच आम आदमी पार्टी का ‘आप का डॉक्टर’ अभियान कोरोना संक्रमितों के लिए वरदान साबित होगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत जारी किए गए टोल फ्री नंबर 8800026100 पर कोई भी कोरोना संक्रमित अथवा उनके परिजन फोन कर निशुल्क विशेषज्ञ डॉक्टर से सलाह और परामर्श सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह सेवा ऐसे वक्त में शुरू की गई है जब प्रदेश में अधिकतर अस्पतालों में ओपीडी सेवी बंद है और डॉक्टरों के अभाव में लोग संक्रमण का शिकार हो रहे हैं। कर्नल कोठियाल ने कहा कि कोई भी व्यक्ति इस हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर विषेशज्ञ डॉक्टरों से परामर्श ले सकता है।  कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि कोरोना संकट के इस चुनौतीपूर्ण दौर में वे और उनकी पार्टी पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ प्रदेशवासियों के साथ खड़ी है। कर्नल कोठियाल ने कहा कि कोरोना महामारी के इस कठिन दौर में प्रदेश के अस्पतालों में तमाम अव्यवस्थाएं हावी हैं। मरीजों को ऑक्सीजन, बेड और आईसीयू के लिए लंबा इतजार करना पड़ रहा है। ऐसे चुनौतीपूर्ण समय में बाबा केदारनाथ के आशीर्वाद से वे देहरादून में 20 बेड का सभी आधुनिक सुविधाओं वाला कोविड केयर सेंटर तैयार कर रहे हैं, जिसमें लोगों का निशुल्क इलाज किया जाएगा। कर्नल कोठियाल के कहा कि प्रदेश के हर बीमार व्यक्ति को इलाज मिलना चाहिए और इसके लिए उनसे जो कुछ संभव हो पाएगा, उसे करने का पूरा प्रयास करेंगे।

Leave A Comment