Breaking News:

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026



जनसुनवाई दिवस में डीएम ने सुनी समस्याएं

pahal

रूद्रपुर। जिलाधिकारी की अध्यक्षा मे जिलाधिकारी कार्यालय मे जनसुनवाई दिवस मनाया जाता है ताकि अधिक से अधिक लोगो की शिकायतो का निस्तारण मौके पर किया जा सके। इसी क्रम मे जिलाधिकारी डा0 नीरज खैरवाल की अध्यक्षता मे जनसुनवाई दिवस आयोजित किया गया। जिलाधिकारी ने निचले एवं स्थानीय स्तर पर हल हो सकने वाली समस्याओं का समय से निस्तारित करने, प्राप्त समस्याओं को अनावश्यक लम्बित न रखने तथा उच्च स्तरीय समस्याओं को समय पर उच्चाधिकारियों को प्रेषित करने के निर्देश सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि किसी भी समस्या के अनावश्यक विलम्ब को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। आज जनसुनवाई दिवस पर लगभग 55 शिकायते दर्ज की गई जिसमे अधिकतर शिकायतो का निस्तारण मौके पर किया गया।

 

विधयक ने जनता दरबार में सुनी समस्याएं

वही क्षेत्रीय विधायक राजकुमार ठुकराल के निवास पर आयोजित जनता दरबार में दर्जनों फरियादियों ने पहुंचकर समस्यायें उठाई। शहर की विभिन्न बस्तियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने सड़क, पानी, बिजली, पेंशन, आर्थिक सहायता आदि से संबंधित समस्याओं को उठाया। जिस पर ठुकराल ने कई सस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया। जनता दरबार में कैम्प से आये शिष्ट मण्डल ने ज्ञापन सौंपकर कई समस्याओं के निराकरण की मांग की। उनकी मांग पर विधायक ने विवेकानंद पार्क गोविंद मंदिर के सामने आरसीसी छत का निर्माण विधायक निधि से कराये जाने की घोषणा की। साथ ही दूधियानगर रेशमबाड़ी से आये लोगों ने सीसी मार्ग निर्माण की मांग की। जिस पर ठुकराल ने निर्माण कराने का आश्वासन दिया। ठुकराल ने कहा क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है। जनसमस्याओं के निराकरण के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। इस दौरान दिलीप अधिकारी, रमेश कुमार, माधव दत्ता, मनमोहन यादव, रोबिन विश्वास, गौरव शर्मा, अमित, धर्मेंद्र शर्मा, मुनेंद्र गंगवार, देवेंद्र लोधी, आनन्द शर्मा, कृष्ण पद विश्वास, महादेव मजूमदार, परिमल मण्डल, बाबू सरदार, दीनू साना, राकेश शुक्ला सुकुमार अधिकारी, धीरेंद्र मिश्रा, यशपाल,जसवीर सिंह, सोनाई मण्डल, संजय दत्ता, किरन साना, प्रभाष बैरागी, सुरेश विश्वास, फुदेना साहनी, जसवीर सिंह, मनरेंद्र अरोरा, मनमोहन यादव, गुरचरण सिंह, आनन्द शर्मा, बंटी कोली, ललित बिष्ट आदि मौजूद थे।

 

Leave A Comment