Breaking News:

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026

उत्तराखंड : विभिन्न विकास योजनाओं के लिये 183.71 करोड़ की धनराशि, जानिए खबर -

Tuesday, January 20, 2026

40 बीघा अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का ध्वस्तीकरण का बुलडोज़र -

Tuesday, January 20, 2026

गाड़ी में सवार एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत -

Tuesday, January 20, 2026

जापान में चैंपियनशिप के लिए उत्तराखंड के चार ब्लाइंड फुटबॉल खिलाड़ियों का चयन -

Tuesday, January 20, 2026

बिना किसी कोचिंग कड़ी मेहनत से सफलता प्राप्त कर बने अधिकारी -

Tuesday, January 20, 2026

देहरादून फुटबाल एकेडमी का 15वां विंटर कैम्प सम्पन्न, जानिए खबर -

Friday, January 16, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा मकर संक्रांति सेवा भाव रूप में मनाया -

Friday, January 16, 2026

किसान की दोनों बेटियां बनी समाज के लिए प्रेरणास्रोत -

Thursday, January 15, 2026

दोनों पैर नहीं एक हाथ नहीं, जज्बे ने बनाया ऑफिसर -

Thursday, January 15, 2026

संघर्ष : एसपी ऑफिस के बाहर सब्जी बेचने वाला बना डीएसपी -

Thursday, January 15, 2026

केराकत (जौनपुर) में चाइनीज मांझे से डॉक्टर का गला कटा तड़प तड़पकर हुई मौत -

Thursday, January 15, 2026

देहरादून : ठाकुरपुर बस्ती में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन -

Monday, December 22, 2025

उत्तराखंड : सचिवालय ए ने जीता मोनाल कप 2025 का खिताब -

Sunday, December 14, 2025

उत्तराखंड ब्लाइंड क्रिकेट : “NIEPVD” के 11 खिलाड़ियों का हुआ चयन -

Saturday, December 13, 2025

मोनाल कप के लिए सचिवालय ए और पैंथर्स के बीच होगा फाइनल मुकाबला -

Friday, December 12, 2025

पहचान : जहां करते थे चपरासी की नौकरी, अब हैं असिस्टेंट कमिश्नर -

Thursday, December 11, 2025

निशा 6 बार हुई असफल, नहीं हारी हिम्मत बनी आइएएस -

Thursday, December 11, 2025

उत्तराखंड : छोटे-छोटे अपराधों में कारावास की सजा के बजाए अब सिर्फ अर्थ दंड का प्रावधान -

Thursday, December 11, 2025

अंकित तिवारी ने अपने जन्मदिन पर दिया रक्तदान का संदेश, जानिए खबर -

Thursday, December 11, 2025



जरा हटके : 100 साल का हुआ प्राथमिक विद्यालय खल्ला-मंडल

चमोली। दशोली ब्लाक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय खल्ला-मंडल ने अपने सृजन के 100 साल पूरे कर दिये हैं। ठेठ पहाड़ में विपरीत भौगोलिक परिस्थितियों और संसाधनों के अभाव के बाबजूद भी इस प्राथमिक विद्यालय से निकले छात्रों ने समाज, देश, शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान किया है। विद्यालय के शताब्दी समारोह के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बुजुर्गों ने विस्तार से यह जानकारी नयी पीढ़ी को दी। शनिवार को प्राथमिक विद्यालय खल्ला-मंडल का शताब्दी समारोह रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मनाया गया।  इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी ने विद्यालय भवन के जीर्णाद्धार का भरोसा दिलाते हुए छात्रों से प्रतिस्पर्धा के मौजूदा दौर में कठिन मेहनत के साथ पढ़ाई लिखाई करने पर जोर दिया। प्रावि खल्ला-मंडल में आयोजित भव्य शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी ने शैक्षिक उन्नयन पर जोर देते हुए शिक्षकों से अपने गुरूत्तर दायित्व का निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होने कहा कि मौजूदा दौर में छात्रों के अभाव में तमाम विद्यालय बंद होते जा रहे हैं। इसके बावजूद खल्ला-मंडल का प्राथमिक विद्यालय 100 साल से अधिक पूरा करने पर भी अपनी अनंत यात्रा जारी रखे हुए है। उन्होंने आगे भी विद्यालय के इसी तरह बेहतर संचालन पर जोर दिया। उन्होंने विद्यालय भवन के जीर्णाद्धार के लिए मंजूरी दिए जाने की घोषणा भी की। दशोली की ब्लाक प्रमुख विनीता देवी ने कहा कि इस विद्यालय की 100 से अधिक साल की अनंत यात्रा अन्य विद्यालयों के लिए भी प्रेरणा बनेगी। इस अवसर पर पूर्व काबिना मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी ने नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए कहा कि सरकारी विद्यालयों में भी संस्कारवान शिक्षा के साथ गुणवत्तापरक शिक्षा पर बल दिया जाना चाहिए। जिला पंचायत सदस्य योगेंद्र सेमवाल ने कहा कि यहां के पढ़े लिखे छात्र आज विदेशों में भी प्रतिष्ठित सेवाओं में हैं। यह इस विद्यालय के लिए बड़ी गर्भ की बात है। कहा कि शिक्षा की ओर ही सबको ध्यान देना होगा। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेंद्र सिंह बिष्ट, महिला मंगल दल अध्यक्ष रेखा बिष्ट व वरिष्ठ पत्रकार रजपाल बिष्ट ने कहा कि यह विद्यालय 1911 में स्थापित हुआ था और तमाम प्राइवेट विद्यालयों का जाल बिछने के बावजूद यह सरकारी विद्यालय अपना अस्तित्व बनाए रखा है। इस अवसर पर नवज्योति शिक्षण संस्थान के सचिव महानंद बिष्ट, पूर्व जिपंस देवेंद्र सिंह नेगी, कांग्रेस के महामंत्री हरेंद्र सिंह राणा, अन्नू भंडारी, रविंद्र नेगी, भाजपा नगराध्यक्ष विनोद कनवासी, रोहिताश पुरोहित, खल्ला के प्रधान अरविंद बिश्ट, सिरोली की प्रधान आरती देवी, मंडल के प्रधान पुष्कर सिंह बिष्ट, बैरागना की प्रधान आशा देवी, सिरोली के क्षेत्र पंचायत सदस्य राकेश लाल, खल्ला के पूर्व प्रधान जगत सिंह बिष्ट व ऊषा देवी, मंडल के पूर्व प्रधान जगदीश लाल आदि मौजूद थे। इस अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर लोगों का मन मोहा।

Leave A Comment