Breaking News:

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026



जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल की नई पहल , जानिए खबर

dm-pahal

अगस्त्यमुनि में आईएएस और पीसीएस की निःशुल्क कोचिंग शुरू

रुद्रप्रयाग। स्कूली छात्र छात्राओं को मेडिकल एवं इन्जीनियरिंग की तैयारी के लिए जिलाधिकारी द्वारा राआइका अगस्त्यमुनि में निःशुल्क कोचिंग कराये जाने की व्यवस्था की गई है। जिसका विभिन्न विद्यालयों के 60 से अधिक छात्र छात्रायें लाभ उठा रहे हैं। कोचिंग दिलाने में विद्यालय के शिक्षकों के साथ ही आस पास के अन्य विद्यालयों के शिक्षकों का भी सहयोग लिया जा रहा हैं। वहीं कालेज के छात्र छात्राओं को आइएएस, पीसीएस तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आॅनलाइन कोचिंग क्लासेस भी प्रारम्भ की गई है। जिसके लिए जिलाधिकारी स्वयं राइका रुद्रप्रयाग में पढ़ाते हैं तथा उसकी सीधा प्रसारण अगस्त्यमुनि में किया जाता है जिससे दूर दराज के 30 से अधिक छात्र छात्रायें भी इसका लाभ उठा रहे हैं। विगत वर्ष की भांति इसय वर्ष भी राआइका अगस्त्यमुनि में विद्यालय समय के बाद सांय चार बजे से पांच बजे तक छात्र छात्राओं को आॅफ लाइन मेडिकल एवं इन्जीनियरिंग की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग दी जा रही है। जिसमें विभिन्न विद्यालयों के हाईस्कूल में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्रायें कोचिंग ले रहे हैं। राआइका अगस्त्यमुनि में रसायन प्रवक्ता रवीन्द्र पंवार एवं भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता जयदीप बिष्ट, जो उक्त कोचिंग क्लास में अपना बहुमूल्य समय एवं सहयोग दे रहे हैं उन्होंने बताया कि छात्र छात्राओं को एनसीआरटी के सिलेबस के अनुसार पढ़ाया जाता है। इसके साथ कोचिंग के क्षेत्र में जाना माना नाम आकाश कोचिंग इन्सीटीट्यूट के पैटर्न पर छात्रों को प्रोजेक्टर के माध्यम से भी पढ़ाया जाता है। जिसकी व्यवस्था जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने की है। निःशुल्क कोचिंग क्लास का फायदा राइका अगस्त्यमुनि, राबाइका, गौरी मेमोरियल इण्टर कालेज, अगस्त्य पब्लिक इण्टर कालेज, चिल्ड्रन एकेडमी, विद्या मन्दिर तथा केन्द्रीय विद्यालय के छात्रा छात्रायें ले रही हैं। वहीं इस वर्ष से राआइका में जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने लोकल नेटवर्क के माध्यम से आईएएस, पीसीएस तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की आॅन लाइन कोचिंग प्रारम्भ की गई है। प्रातः आठ से दस बजे तक निःशुल्क होने वाली इस कोचिंग क्लास में 30 से अधिक छात्र छात्रायें प्रतियोगी परीक्षाओ की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए जिलाधिकारी के साथ ही अन्य युवा जिला स्तरीय अधिकारी राइका रुद्रप्रयाग में सुबह छात्र छात्राओं को पढ़ा रहे हैं। जिसका लाइव प्रसारण अगस्त्यमुनि में किया जाता है। जिससे दूर दराज के छात्र छात्रायें भी इसका लाभ उठा सके। राइका अगस्त्यमुनि के प्रधानाचार्य जेपी चमोला ने बताया कि पिछले वर्ष से जिलाधिकारी की प्रेरणा से विद्यालय में सांय को मेडिकल एवं इंजीनियरिंग की कोचिंग क्लासेस चलाई जा रही हैं। इसी सप्ताह प्रारम्भ की गई कोचिंग क्लास में अभी राआइका अगस्त्यमुनि के प्रवक्ता रवीन्द्र पंवार एवं जयदीप बिष्ट ही पढ़ा रहे हैं। लेकिन निकट भविष्य में अन्य विद्यालयों के शिक्षक भी पढ़ाने आयेंगे। वहीं इस वर्ष से आईएएस तथा पीसीएस की आॅनलाइन कोचिंग भी प्रारम्भ कर दी गई है। उन्होंने कोचिंग देने वाले उन शिक्षकों का आभार जताया जिन्होंने अपना अतिरिक्त समय इस नेक काम के लिए देकर जिलाधिकारी की सोच को पंख लगाये और इसे धरातल पर उतारा। जिलाधिकारी द्वारा प्रारम्भ की गई इस अभिनव पहल का अभिभावकों ने स्वागत करते हुए कहा कि इससे न केवल छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठने में मदद मिलेगी, बल्कि इण्टर परीक्षा की तैयारी भी अच्छी तरह हो जायेगी। इसके साथ ही उन्हें न केवल भारी भरकम कोचिंग फीस से मुक्ति मिली है बल्कि उन्हें अपने पाल्यों को कोचिंग के लिए घर से दूर भी नहीं भेजना पड़ रहा है।

Leave A Comment