Breaking News:

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026



जेईई मेन के अंक और रैंक में सुधार करने का दूसरा मौका, जानिए खबर

देहरादून । जेईई मेन में अच्छी रैंक पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास पहले से बेहतर करने के लिए अब दूसरा मौका भी उपलब्ध है। 2019 से वर्ष में दो बार जेईई मेन परीक्षा आयोजित करने के एनटीई के निर्णय से, कई उम्मीदवारों को एक अतिरिक्त लाभ मिल रहा है। जो छात्र पहले प्रयास में चूक गए या जेईई एडवांस के लिए क्वालिफाई करने के लिए अपनी रैंकिंग में सुधार करना चाहते हैं, उनके लिए अपनी तैयारी में सुधार करने का यह बेहतर मौका है। पहली मेन परीक्षा के प्रयास को मॉक टेस्ट माना जाना चाहिए जो विस्तृत विश्लेषण और आगे की तैयारी के लिए कमजोर क्षेत्रों को जानने और समझने में सहायक साबित होगा। जेईई मेन का दूसरा सत्र 7 अप्रैल से आयोजित होने वाला है। पहला पेपर (बी.ई. ध् बी.टेक.) 8, 9, 10 और 12 अप्रैल, 2019 को होगा, और दूसरा पेपर (बी.आर्क. ध् बी. प्लानिंग) 7 अप्रैल, 2019 को आयोजित होगा। जेईई मेन 2019 के जनवरी या अप्रैल दोनों में हासिल अधिक अंकों पर जेईई मेन 2019 की मेरिट सूची तैयार करते समय विचार किया जाएगा। इस बार जेईई मेन 2019 के जनवरी और अप्रैल सत्र कंप्यूटर आधारित टेस्ट हैं। जेईई मेन 2019 में कट ऑफ को क्लीयर करने वाले छात्र 19 मई 2019 को जेईई एडवांस के लिए उपस्थित हो सकेंगे। जेईई मेन के पिछले कट ऑफ छात्रों के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे क्योंकि देश के सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक को क्रैक करने की इच्छा रखने वाले छात्र इससे प्रेरित होते हैं। फिटजी के विशेषज्ञ रमेश बैटलिश ने कहा, ‘‘पहली मेन परीक्षा में षामिल होने वाले छात्रों को इसे एक मॉक टेस्ट के रूप में लेना चाहिए जो विस्तृत विश्लेषण और आगे की तैयारी के लिए कमजोर क्षेत्रों को जानने और समझने में सहायक साबित होगा। पिछले साल के पेपर की प्रवृत्ति को जानना छात्रों के लिए आसान और उपयोगी साबित होगा। परीक्षा को क्रैक करने के लिए समय का प्रबंधन करना, भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित प्रत्येक विषय में महत्वपूर्ण टॉपिक पर फोकस करना और परीक्षा के पैटर्न के बारे में जानकारी होना जैसे कुछ महत्वपूर्ण सुझाव लाभदायक साबित होंगे। जेईई मेन 2019 अप्रैल का परिणाम 30 अप्रैल (पहला पेपर) और 15 मई (दूसरा पेपर) को घोषित किया जाएगा। जेईई मेन 2019 का परिणाम एनआईटी, आईआईआईटी और जीएफटीआई में स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए गेटवे के रूप में भी काम करेगा।’’जेईई मेन 2019 के दूसरे सत्र में अपने अंकों में सुधार करने और बेहतर रैंक प्राप्त करने के लिए, छात्रों को प्रत्येक विषय यानी भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित में कम से कम 50-60 न्यूमेरिकल प्रति दिन हल करने की सलाह दी जाती है। हालांकि अच्छी संख्या में प्रॉब्लम को हल करना आवश्यक है, लेकिन इन्हें अवधारणा की स्पष्टता के साथ करना जरूरी है क्योंकि इससे अधिक सफलता हासिल होती है क्योंकि परीक्षा में एक निश्चित पैटर्न नहीं हो सकता है। हालांकि सवालों को हल करना अच्छा है, लेकिन अवधारणाओं को समझने पर अधिक ध्यान केंद्रित करें। जेईई को क्रैक करने के लिए क्रिटिकल थींकिग पर अधिक जोर देने के साथ-साथ विश्लेषणात्मक कौशल की अच्छी समझ और पकड़ की आवश्यकता होती है। इस प्रकार अवधारणा के अनुप्रयोग को भी समझना अत्यावश्यक है।

Leave A Comment