Breaking News:

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026



जोशीमठ घटना : गहरी खाई में गिरी मैक्स से मौत की संख्या पहुँची 12

 

जोशीमठ। उर्गम घाटी में निर्माणाधीन उर्गम-पल्ला जखोला मोटर मार्ग पर शुक्रवार को पल्ला गांव के समीप मैक्स करीब 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इसमें सवार 21 लोगों में 12 की मौत हो गई जबकि चार घायल हो गए। एक व्यक्ति हादसे से ऐन पहले उतर गया था जबकि मैक्स की छत में बैठे दो मजदूर और दो स्थानीय लोग खाई में गिरने से पहले कूद गए जिससे उनकी जान बच गई। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार दोपहर एक मैक्स जोशीमठ से सवारियों को लेकर किमाणा गांव जा रही थी। करीब 3.30 बजे पल्ला गांव के समीप खड़ी चढ़ाई पर मैक्स आगे नहीं बढ़ पाई। पीछे सरकते देख उस पर सवार किमाणा गांव का जीतपाल सिंह एक अन्य के साथ उतरा और टायर में पत्थर अड़ाने लगा। बताते हैं कि वाहन ओवर लोड होने के कारण पत्थर पार कर गया और तेजी से नीचे आने लगा। इस दौरान चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। कुछ ही पलों में मैक्स 500 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। वाहन के परखच्चे उड़ गए। सूचना पर पहुंची एनडीआरएफ और एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान चलाया। देर शाम तक 12 लोगों के शव निकाले जा चुके थे। चार घायलों को भी निकाला गया जिन्हें उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उर्गम लाया गया है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीमों के साथ ही स्थानीय लोग बचाव अभियान में जुटे रहे। सूचना पर डीएम हिमांशु खुराना और एसपी प्रमेंद्र डोबाल भी पहुंचे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वाहन दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की सहायता राशि देने के भी निर्देश दिए। उन्होंने चमोली के जिलाधिकारी हिमांशु खुराना से फोन पर दुर्घटना के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने डीएम को तेजी से राहत एवं बचाव कार्य करने के निर्देश दिए। सीएम को बताया गया कि पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल सहित एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस व प्रशासन की टीम घटना स्थल पर रेस्क्यू में जुटी है। मृतकों में दलीप सिंह चौहान (51) पुत्र धन सिंह निवासी उछों ग्वाड़, सिताब सिंह चौहान (61) पुत्र धन सिंह, निवासी उछों ग्वाड़, सुबोध सिंह (27) पुत्र प्रेम सिंह, निवासी किमाणा, विक्रम सिंह (43) पुत्र मंगल सिंह, निवासी कलगोठ, कश्मीरा देवी (46) पत्नी जीतपाल, निवासी किमाणा, लक्ष्मण सिंह (37) पुत्र बचन सिंह निवासी कलगोठ, ताजवर सिंह (46) पुत्र नैन सिंह  निवासी डुमक, राजेश्वरी (43) पत्नी ताजवर, निवासी डुमक, गजेंद्र सिंह (50) पुत्र शेर सिंह निवासी जखोला, रणजीत सिंह (70) पुत्र अमर सिंह निवासी पल्ला, गब्बर सिंह (70) पुत्र नैन सिंह निवासी सुभाई, शिव सिंह (60) पुत्र मलक सिंह निवासी कलगोठ शामिल हैं। घायलों में  अजीत यादव पुत्र भारत सिंह, निवासी इलाहाबाद, रोहित प्रजापति पुत्र जसवीर सिंह, निवासी हापुड़ व महावीर सिंह पुत्र शेर सिंह निवासी (अज्ञात) शामिल हैं। हेमंत चौहान निवासी कलगोठ गांव व जीतपाल सिंह निवासी किमाणा गांव ने कूदकर जान बचाई।

Leave A Comment