Breaking News:

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026



टपकेश्वर मन्दिर प्रागण में जरूरतमंद के लिए लिफ्ट की सुविधा

DOON

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने टपकेश्वर मन्दिर प्रागण में मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण एवं लोक निर्माण विभाग द्वारा मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत किये जा रहे रू.15 करोड़ की 33 याजनाओं का शिलान्यास एवं लोकापर्ण किया। जिसमें एमडीडीए के 4 करोड़ 74 लाख के 17 रूपये कार्यों का शिलान्यास, 02 करोड़ 49 लाख रूपये के 09 कार्यों का लोकापर्ण एवं लोक निर्माण विभाग के 10 करोड़ 26 लाख रूपये के 07 कार्यों का शिलान्यास शामिल है। मुख्यमंत्री ने शहीद मेजर धन सिंह थापा के नाम पर कैंट क्षेत्र में एक द्वार बनाने की भी स्वीकृति प्रदान की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि हमारा प्रयास प्रदेश के हर क्षेत्र का समग्र विकास है, क्षेत्रीय विकास से सम्बन्धित योजनाओं को प्राथमिकता दी जायेगी। उन्होंने विकास के प्रति जनता से भी जागरूक होने की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि 04 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है। यह दिवस कैंसर रोग से बचने के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि भारत में प्रतिवर्ष कैंसर के रोगियों की संख्या बढ़ रही है। पिछले साल देश में कैंसर के रोगियों की संख्या 14 लाख थी जो इस वर्ष बढ़कर 25 लाख हो गई है। कैंसर से बचाव के लिए लोगों में जगरूकता लाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि 36 वर्ष से 39 वर्ष की आयु के बीच सर्वाधिक लोगों को कैंसर की बीमारी हो रही है। भारत में मुंह के कैंसर रोगियों की संख्या अधिक है, धूम्रपान एवं तम्बाकू का सेवन करने वालों को मुंह का कैंसर अधिक होता है। भारत में महिलाओं को सबसे अधिक सर्वाइकल कैंसर होता है। प्रत्येक 08 मिनट में सर्वाइकल कैंसर से एक मौत हो रही है। उन्होंने कहा कि इस घातक बीमारी से सचेत रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह कैंसर से लड़े और आज क्रिकेट की पिच पर हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में हल्द्वानी, एम्स ऋषिकेश एवं हिमालयन अस्पताल में कैंसर के उपचार की व्यवस्था है तथा उच्च तकनीकि व्यवस्था भी उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि समय रहते यदि इसकी जांच हो जाये तो इस बीमारी का ईलाज भी सम्भव है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि इस बार का केन्द्रीय बजट गरीबों और मध्यम वर्ग के लिए समर्पित है। इस बार के बजट में दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना का लोगों को लाभ मिलेगा। देश के 50 करोड़ लोगों को 05 लाख रूपये तक के प्रतिवर्ष बीमा योजना से आच्छादित किया गया है। 2025 तक भारत को टीबी से मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है। टीबी के मरीजों को निःशुल्क दवा के अलावा 500 रूपये प्रतिमाह पोषक तत्वों के लिए देने का प्राविधान किया गया है। उज्ज्वला योजना के तहत 08 करोड़ महिलाओं को मुफ्त में गैस कनेक्शन दिये जायेंगे। इससे राज्य की गरीब महिला परिवारों को भी लाभ मिलेगा। सौभाग्य योजना के तहत गरीब परिवारों के लिए मुफ्त में बिजली का कनेक्शन दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि पुलिस को इस वर्ष 03 करोड़ रूपये की धनराशि आधुनीकरण के लिए दिये गये हैं। सभी थानों के लिए यह धनराशि दी गई है ताकि कोई घटना घटने पर पुलिस त्वरित कार्यवाही कर सके।

Leave A Comment