Breaking News:

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026



डा0 सविता एफआरआई की पहली महिला निदेशक बनी

FRI

डा0 सविता, भारतीय वन सेवा 1985 बैच, हिमाचल प्रदेश, उपमहानिदेशक (शिक्षा) भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद्, देहरादून ने डा0 पी0पी0 भोजवैद के अपने मूल कैडर में वापस जाने के बाद आज दिनांक 3 जून, 2015 को निदेशक वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून का कार्यभार ग्रहण किया। आपने वनस्पति विज्ञान एवं वानिकी में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है और इसके अलावा आपके पास आई0आई0पी0ए0 से लोक प्रशासन में मास्टर डिप्लोमा और पंजाब विश्वविद्यालय, चण्डीगढ से ग्रामीण विकास मंे एम0फिल की उपाधियां हैं। आपने यूनिवर्सिटी आॅफ वेस्टर्न सिडनी, आस्ट्रेलिया से एम0बी0ए0 भी किया है। डा0 सविता ने वन अनुसंधान संस्थान(सम) विश्वविद्यालय, देहरादून से गवर्नेंन्स इशूज इन फाॅरेस्ट मैनेजमेंट में पी0एच0डी0 की है।हिमाचल प्रदेश राज्य में विभिन्न पदों पर कार्य करने के अलावा आपने राष्ट्रीय महिला आयोग, मानव संसाधन विकास मंत्रालय में उपसचिव, सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण मंत्रालय, जनजातीय मामलों के मंत्रालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में निदेशक के तौर पर कार्य किया है। आपने कुछ समय के लिए इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी में प्रोफेसर (शैक्षिक) के रूप में भी कार्य किया और पांच वर्ष तक केन्द्रीय राज्य वन सेवा अकादमी, देहरादून में प्रधानाचार्य रहीं। उपमहानिदेशक (शिक्षा) के रूप में, भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद् में कार्य ग्रहण करने से पहले आपने दो वर्ष से अधिक समय तक हिमाचल प्रदेश में अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (मानव संसाधन विकास) के रूप में कार्य किया। हालांकि डा0 सविता को प्रोफेसर (शैक्षिक) के रूप में वानिकी शिक्षा एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों के नियोजन, सूत्रीकरण एवं निष्पादन में व्यापक अनुभव है, आपको कार्बन न्यूनीकरण एवं कार्बन क्रेडिट के व्यापार साथ ही साथ रेड व रेड प्लस सहित जलवायु परिवर्तन एवं विश्व तापन जैसे विषयों में विशेष रूचि है।डा0 सविता को सहभागी ग्रामीण मूल्यांकन सहित संयुक्त वन प्रबंधन पद्वतियों में भी विशेषज्ञता हासिल है, जिसे सफलतापूर्वक हिमाचलप्रदेश राज्य में कार्यरूप में लाया जा रहा है। संयुक्त वन प्रबंध के दौरान आपको ग्रामीण समुदायों के साथ, उनकी आजीविका संबंधी मुद्दों के अलावा दैनिक मामलों पर अनुभव प्राप्त करने के लिए, कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ।वन अनुसंधान संस्थान के लिए यह गर्व का विषय है कि डा0 सविता ने संस्थान की पहली महिला निदेशक के तौर पर कार्य ग्रहण किया है। वास्तव में वह भारतीय वानिकी एवं शिक्षा परिषद् के 25 सालों के इतिहास में अब तक की पहली महिला उपमहानिदेशक है।

Leave A Comment