Breaking News:

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026



डेस्टीनेशन उत्तराखण्ड होगा अंतरराष्ट्रीय व घरेलू निवेशकों के लिए उचित प्लेटफार्म

uk-cm

उत्तराखंड : प्रधानमंत्री करेंगे ‘इन्वेस्टर्स समिट 2018’’ का उद्घाटन

अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में आयोजित होने वाले ‘डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड: इन्वेस्टर्स समिट 2018’ का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। मुख्य कार्यक्रम का आयोजन देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जाएगा। समिट के लिए अभी 4 व 5 अक्टूबर की तिथि प्रस्तावित है। परंतु सम्भवतः 4 अक्टूबर को रूस के राष्ट्रपति भारत आएंगे। ऐसी स्थिति में समिट का मुख्य कार्यक्रम प्रधानमंत्री के समय के अनुसार एक-दो दिन आगे भी खिसक सकता है। आज मुख्यमंत्री आवास में आयेाजित संक्षिप्त कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने इन्वेस्टर्स समिट के लिए ब्राण्ड लोगो व वेबसाईट www.destinationuttarakhand.in को लाॅन्च किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि डेस्टीनेशन उत्तराखण्ड अंतरराष्ट्रीय व घरेलू निवेशकों को उत्तराखण्ड में निवेश के लिए प्लेटफार्म उपलब्ध कराएगा। इसमें दुनियाभर से निवेशक, निर्माता, उत्पादक, नीति निर्माता व औद्योगिक संगठन हिस्सा लेंगे। राज्य में निवेश से विभिन्न क्षेत्रो में स्थानीय युवाओं को बड़ी संख्या में रोजगार मिलेगा। इससे राज्य के उद्यमियों को भी अवसर मिलेंगे।  मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में बाहर से आने वाले निवेशकर्ताओं के साथ स्थानीय उद्यमियों का टाई-अप कराया जाना चाहिए। इससे दोनों ही लाभान्वित होंगे। उन्होंने आशा व्यक्त की कि राज्य के युवा उद्यमी भी आगे आएंगे और प्रदेश में इनोवेशन व उद्यमशीलता को बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार राज्य में निवेश अनुकूल माहौल बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। हम ईज आॅफ डूईंग बिजनेस में हिमालयी राज्यों में पहले स्थान पर हैं। अन्य राज्यों में भी अच्छी रैंक पर हैं। हमारे यहां सिंगल विंडो सिस्टम, प्रभावी रूप से संचालित है। कानून व्यवस्था की स्थिति काफी बेहतर है। पिछले समय में बिजली की उपलब्धता बढ़ी है जबकि दरें लगभग सभी मदों में उत्तर भारत के अन्य राज्यों से कम है। राज्य में स्किल्ड श्रम की उपलब्धता अधिक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस प्रकार देहरादून में अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन प्रधानमंत्री जी की गरिमामयी उपस्थिति में सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ और यहां से देश विदेश में योग का संदेश गया था। उसी प्रकार अक्टूबर का इन्वेस्टर्स समिट भी प्रधानमंत्री जी के सान्निध्य में सफलतापूर्वक आयोजित होगा। यहां चिन्हित 12 क्षेत्रों में लक्ष्य के अनुरूप निवेश होगा। आने वाले समय में उत्तराखण्ड निवेशकों के लिए पसंदीदा गंतव्य बन कर उभरेगा।

निवेशकों को आकर्षित करने के लिए निवेश के लिए 12 मुख्य क्षेत्रो को चिन्हित किया

आयुक्त उद्योग सौजन्या ने बताया कि निवेशकों को आकर्षित करने के लिए निवेश के लिए 12 मुख्य क्षेत्रो को चिन्हित किया गया है। इनमें खाद्य प्रसंस्करण, हाॅर्टीकल्चर, हर्बल व एरोमेटिक, पर्यटन, वैलनेस एवं आयुष, फार्मास्युटिकल्स, आॅटोमोबाईल्स, सेरीकल्चर एवं प्राकृतिक फाइबर, आईटी, नवीकरणीय ऊर्जा, जैव प्रोद्यौगिकी व फिल्म शूटिंग शामिल हैं। इन्वेस्टर्स समिट से पूर्व निवेशकों को आकर्षित करने के लिए अनेक मिनी कान्क्लेव व रोड़ शो आयोजित किए जाएंगे। आुयष, आयुर्वेद, हर्बल, एरोमेटिक व फार्मा पर 12 जुलाई को हरिद्वार में मिनी कान्क्लेव आयोजित किया जा चुका है। जबकि 7 अगस्त को टिहरी में पर्यटन व वैलनेस, 10 अगस्त को भीमताल (नैनीताल) में फिल्म शूटिंग व पर्यटन, 11 अगस्त को रूद्रपुर में खाद्य प्रसंस्करण व आॅटोमोबाईल पर मिनी कान्क्लेव आयेाजित किए जा रहे हैं। इसी प्रकार रोड़ शो का आयोजन 22 अगस्त को बैंगलुरू, 23 अगस्त को हैदराबाद, 24 अगस्त को अहमदाबाद, 29 अगस्त को मुम्बई व 30 अगस्त को नई दिल्ली में किया जाएगा। 30 अगस्त को ही नई दिल्ली में विभिन्न देशों के राजदूतों के साथ राउन्ड टेबिल वार्ता की जाएगी। समिट में प्रतिभाग करने के लिए www.destinationuttarakhand.in वेबसाईट पर रजिस्ट्रेशन 15 अगस्त से प्रारम्भ हो जाएंगे।

फूलों की घाटी से प्रेरित है लोगो

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र द्वारा ‘डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड: इन्वेस्टर्स समिट 2018’ का लाॅन्च किया गया लोगो, फूलों की घाटी से प्रेरित है। इसमें उगते सूरज का चित्रण किया गया है जो कि उत्तराखण्ड में उभरते अवसरों व ओद्यौगिक विकास को बताता है। समिट के लिए चिन्हित किए गए 12 क्षेत्रों को इसमें 12 फूलों की रंगबिरंगी पत्तियों के रूप में दर्शाया गया है।  कार्यक्रम में विधायक  गणेश जोशी, सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर, निदेशक उद्योग  सुधीर नौटियाल सहित अन्य अधिकारी व उद्यमी मौजूद थे।

Leave A Comment