Breaking News:

देहरादून : ठाकुरपुर बस्ती में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन -

Monday, December 22, 2025

उत्तराखंड : सचिवालय ए ने जीता मोनाल कप 2025 का खिताब -

Sunday, December 14, 2025

उत्तराखंड ब्लाइंड क्रिकेट : “NIEPVD” के 11 खिलाड़ियों का हुआ चयन -

Saturday, December 13, 2025

मोनाल कप के लिए सचिवालय ए और पैंथर्स के बीच होगा फाइनल मुकाबला -

Friday, December 12, 2025

पहचान : जहां करते थे चपरासी की नौकरी, अब हैं असिस्टेंट कमिश्नर -

Thursday, December 11, 2025

निशा 6 बार हुई असफल, नहीं हारी हिम्मत बनी आइएएस -

Thursday, December 11, 2025

उत्तराखंड : छोटे-छोटे अपराधों में कारावास की सजा के बजाए अब सिर्फ अर्थ दंड का प्रावधान -

Thursday, December 11, 2025

अंकित तिवारी ने अपने जन्मदिन पर दिया रक्तदान का संदेश, जानिए खबर -

Thursday, December 11, 2025

मोनाल कप : सेमीफाइनल में पहुंची सचिवालय ए और सचिवालय डेंजर्स की टीम -

Wednesday, December 10, 2025

इनसे सीखे : गरीबी से लड़कर पवन बने आइएएस -

Wednesday, December 10, 2025

राहुल की धूप, मिट्टी से सोशल मीडिया तक का सफर -

Wednesday, December 10, 2025

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड 2025 -

Tuesday, December 9, 2025

मोनाल कप 2025 : हरिकेन और सचिवालय ईगल्स टीम की बड़ी जीत -

Tuesday, December 9, 2025

रॉयल स्ट्राइकर्स और सचिवालय ए की टीम मोनाल कप प्रतियोगिता के अगले दौर में पहुंची -

Monday, December 8, 2025

पुष्प वर्षा योग समिति के द्वारा यूनीफॉर्म का हुआ वितरण -

Monday, December 8, 2025

इंडिगो फ्लाइट्स रद्द होने से शहर-शहर परेशान यात्री -

Saturday, December 6, 2025

दुःखद : ट्रैक्टर-ट्रॉली व बाइक की जोरदार भिड़ंत से गई दो लोगों की जान -

Saturday, December 6, 2025

मोनाल कप : मैच के अगले दौर में पहुँचे सचिवालय रॉयल स्ट्राइकर, सचिवालय ए , सचिवालय वॉरियर्स और सचिवालय पैंथर -

Saturday, December 6, 2025

नौसेना दिवस-2025 : राज्यपाल ने किया डॉक्यूमेंट्री का विमोचन, नौसेना की भूमिका की सराहना की -

Friday, December 5, 2025

मोनाल कप : सचिवालय ए और सचिवालय पैंथर की जीत -

Friday, December 5, 2025



“तेजस्विनी” तेजस्विनी अवार्ड से सम्मानित

देहरादून । पटेल नगर स्थित ब्लेसिंग फार्म में आज बैंगइट कंसलटिंग ग्रुप के तत्वाधान में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को तेजस्विनी अवार्ड से नवाजा गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल एवं राज्य के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। बैंगइट कंसलटिंग ग्रुप द्वारा आज महिलाओं को तेजस्विनी अवार्ड से नवाजा गया।यह सभी महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर समाज के लिए एक मिसाल एवं प्रेरणा का कार्य कर रही है।इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष एवं कृषि मंत्री द्वारा सभी महिलाओं को तेजस्विनी अवार्ड द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विधानसभाध्यक्ष ने अवार्ड प्राप्त करने वाली सभी महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज इस सम्मान समारोह में कड़े संघर्ष के जरिए समाज के लिए नजीर पेश करने वालीं महिलाओं को तेजस्विनी अवॉर्ड से नवाजा जा रहा है। सभी अपने आत्मसम्मान की रक्षा करते हुए न सिर्फ घर-परिवार का भरण-पोषण कर रही हैं बल्कि दूसरी महिलाओं के लिए मिसाल भी कायम कर रही हैं। अग्रवाल ने कहा कि नारी को हमारे शास्त्रों मे देवतुल्य स्थान मिला है। इसलिए कहा गया है कि यत्र नार्यस्तु पूज्यंते, रमंते तत्र देवता यानि जहां नारियो की पूजा होती है वहां देवताओ का वास होता है। उन्होंने कहा कि मुझे इस बात की खुशी है कि हमारी विधानसभा में वर्तमान मे 7 महिला विधायक है। नेता प्रतिपक्ष भी महिला है, साथ ही हमारी सरकार मे एक महिला मंत्री भी है। इस अवसर पर कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि समाज में आये बदलाव एवं महिलाओं की दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण आज आर्थिक-व्यापारिक क्षेत्र के साथ तकनीकी एवं प्रशासनिक क्षेत्र में भी महिलायें अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।वर्तमान में महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ रही है। उन्होंने अपनी एक नई पहचान बनाई है।कृषि मंत्री ने कहा कि बिना महिलाओं के योगदान के कोई भी देश प्रगति नहीं कर सकता है महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए केन्द्र के अलावा राज्य सरकार ने कई योजनाएं लागू की हैं, जिनका महिलाएं लाभ ले रहीं है। इस अवसर पर बैंगइट कंसलटिंग ग्रुप की डायरेक्टर प्रिया गुलाटी, शिवानी गुप्ता, लक्ष्मी नारायण मित्तल, मानसी रस्तोगी, रचना पांडे, परवेज़ शास्त्री, साधना शर्मा, हनि पाठक सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave A Comment