Breaking News:

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026



देहरादून : कैनाल रोड का नाम हुआ शहीद मेजर सूर्य प्रताप सिंह मार्ग

देहरादून | आज दिनांक 13 नवंबर 2020 को देहरादून की एक प्रसिद्ध मार्ग कैनाल रोड का नाम परिवर्तित कर शहीद मेजर सूर्य प्रताप सिंह मार्ग कर दिया गया है।इस अवसर पर क्षेत्र की पार्षद उर्मिला थापा व शहीद की मित्र तथा परिवारजन उपस्थित थे। राष्ट्रीय दृष्टिबाधितार्थ संस्थान देहरादून के आदर्श विद्यालय के पूर्व उप प्रधानाचार्य कृष्ण स्वरूप सिंह के बड़े पुत्र शहीद पैरा कमांडो सूर्य प्रताप सिंह आज से लगभग 2 वर्ष पूर्व 22 नवंबर 2018 को लेह लद्दाख में अपनी ड्यूटी करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए थे | जिन्हें शहीद का दर्जा दिया गया था। आज से इस मोटर मार्ग के दोनों ओर यानि सिल्वर्सिटी के पास तथा कैनाल रोड के अंत में पुल के पास सड़क को दर्शाने वाले दो साइन बोर्ड लग गए हैं।

शहीद मेजर सूर्य प्रताप सिंह…

ये बचपन से ही मेधावी छात्रों में शुमार थे।एक ओर जहां पढ़ाई लिखाई में अच्छे थे वहीं दूसरी तरफ खेलों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी बढ़ चढ़कर भाग लिया करते थे।शिक्षा के पश्चात 2006 में ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (ओ टी ए) चेन्नई से सेना अफसर बनकर पासआउट हुए। पहली ही पोस्टिंग सियाचिन ग्लेशियर में हुई और वहां पर कार्य करते हुए खूब सराहना बटोरी।उसके पश्चात 17 पारा कमांडो में शामिल हुए।खुद एक पैरा जंपिंग इंस्ट्रक्टर भी थे।इन्होंने कई विदेशी मिशन्स में भी अपना योगदान दिया है। हरफनमौला और खुशमिजाज रहने वाले शहीद मेजर सूर्य प्रताप सिंह ने कई एक्सपीडिशन में प्रतिभाग किया। साथ ही युवाओं को भारतीय सेना और पैरा कमांडो बनने के लिए प्रोत्साहित भी करते रहते थे।उनकी शहादत के समय पोस्टिंग लेह लद्दाख क्षेत्र में थी। देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने की तमन्ना अकसर इनके मन से जुबां तक अपने दोस्तों के बीच कई बार प्रकट हुई थी।अब यह मोटर मार्ग उनको हमेशा हमेशा के लिए अमर रखेगा।

Leave A Comment