Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



देहरादून बार एसोसिएशन :मनमोहन कंडवाल अध्यक्ष और अनिल शर्मा सचिव निर्वाचित

देहरादून बार एसोसिएशन की 2018-19 की कार्यकारिणी के लिए अध्यक्ष पद पर मनमोहन कंडवाल और सचिव पद पर अनिल शर्मा ने जीत दर्ज की। मंगलवार रात 11 बजे चुनाव परिणामों की घोषणा के साथ ही पूरा कचहरी परिसर आतिशबाजी और ढोल-नगाड़ों के शोर से गूंज उठा। बीते एक सप्ताह के दौरान हुए घटनाक्रमों की वजह से इस दफा बार एसोसिएशन का चुनाव बेहद रोचक हो गया था। मंगलवार सुबह बार भवन के सभागार में साढ़े नौ बजे मतदान शुरू हुआ। शाम साढ़े चार बजे तक कुल 2905 मतदाताओं में से 2264 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान समाप्त होने के बाद शाम छह बजे से बार भवन के मीटिंग हॉल में मतगणना शुरू हुई। मतगणना समाप्त होने के बाद चुनाव अधिकारी एलबी गुरुंग ने परिणामों की घोषणा की। उपाध्यक्ष पद पर काली प्रसाद भट्ट, संयुक्त सचिव पर भानु प्रताप सिंह सिसौदिया, लाइब्रेरियन पर ललित भंडारी व ऑडिटर पद पर अल्पना जदली ने रिकार्ड मतों से जीत दर्ज की। नतीजे आने के बाद कचहरी परिसर में देर रात तक जश्न का माहौल रहा। विजेता उम्मीदवारों के समर्थक अधिक्ताओं ने आतिशबाजी की और अबीर-गुलाल उड़ाए। साथ ही एक-दूसरे का मुंह मीठा करा कर खुशी का इजहार किया। कार्यकारिणी में इस बार लाइब्रेरियन ललित भंडारी और ऑडिटर अल्पना जदली को छोड़ सभी चेहरे बदल गए। वहीं सदस्य दस वर्ष पर शैलेंद्र कुमार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।

 

Leave A Comment