Breaking News:

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026



दोस्त ने ही की थी अंकित शर्मा की हत्या

काशीपुर । पत्नी से अवैध संबंधों के शक में दोस्त ने ही अंकित शर्माकी हत्या प्रिया मॉल के पीछे ले जाकर की थी। पुलिस ने घटना का खुलासा कर आरोपित दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त चाकू और कपड़े भी बरामद हो गए हैं। हत्या का केस दर्ज कर पुलिस ने शुक्रवार को आरोपित को कोर्ट में पेश किया। 19 दिसंबर को प्रिया मॉल के पीछे मिले अज्ञात शव की शिनाख्त पुलिस के लिए सिर दर्द बन गई थी। इस ब्लाइंड केस हो खोलना पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं था। काफी जांच पड़ताल के बाद एएसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने अपने कार्यालय में शुक्रवार को बताया कि शव की शिनाख्त के लिए नशेडियों से पूछताछ की गई तो 21 दिसंबर को उसकी शिनाख्त टीचर्स कॉलोनी, महेशपुरा काशीपुर निवासी अंकित शर्मा पुत्र प्रमोद कुमार शर्मा के रूप में हुई। आरोपित तक पहुंचने के लिए पुलिस की पांच टीमें गठित की गईं। घटना क्षेत्र नशेडियों का अड्डा है। इसलिए नशेडियों से पूछताछ की गई। पता लगा कि घटना वाले दिन आखिरी समय में मोहम्मद दानिश निवासी मोहल्ला महेशपुरा टीचर्स कॉलोनी को उसके साथ देखा गया था। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो वह टूट गया। उसने बताया कि अंकित उसका अच्छा दोस्त था। वह इंजेक्शन का नशा करता था। जिसने उसे भी इंजेक्शन के नशे की लत लगाई थी। नशे का इंजेक्घ्शन लेने की वजह से दानिश का अपनी पत्नी से विवाद होने लगा। वह उसे छोड़कर मायके चली गई। इसके बाद भी अंकित का ससुराल में आना-जाना लगा रहा। उसने दोस्तों में बताया कि पत्नी के उसके साथ अवैध संबंध हैं। अंकित ने ही पत्नी को उसके खिलाफ भड़काया था। अंकित को ठिकाने लगाने के लिए 18 दिसंबर को पहले उसने चाकू लिया। अंकित को वह इंजेक्शन के बहाने प्रिया मॉल के पीछे ले गया। इंजेक्शन का नशा होने के बाद उसने अंकित से इस संबंध में बात की तो दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। इस दौरान दानिश ने अंकित के सिर व नाक पर ईंट से हमला कर दिया। अंकित ने भी उस पर हमला किया। जिसके बाद उसने अंकित पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। अंकित अचेत होकर नीचे गिर गया। जिसके बाद वहां पड़ी रस्सी को गले में बांधकर वह अंकित को खजूर के पेड़ के पीछे ले गया और चाकू से गला रेत दिया। एएसपी ने बताया कि घटना के दिन अंकित चार बजे घर खाना खाने के लिए आया था। जिसके बाद वह घर से चला गया। घर से निकलने के बाद दानिश अंकित से मिला और उसे अपने साथ ले गया। पुलिस ने रास्ते की सीसीटीवी फुटेज चेक की तो दोनों घटना के दिन कई जगहों पर साथ दिखे। चार माह पहले तक अंकित का परिवार दानिश के घर में किराये पर रहता था। जिसके बाद अंकित का परिवार पड़ोस के मकान में ही रहने लगा। वहीं से दोनों के बीच में अच्छी दोस्ती हो गई थी

Leave A Comment