Breaking News:

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026



धरातल पर चल रहे हैं कार्यो का समय-समय पर अधिकारियों द्वारा किया जाय निरीक्षण : सीएम त्रिवेंद्र

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जो भी कार्य धरातल पर चल रहे हैं, उनका समय-समय पर अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया जाय। सचिवालय में लोक निर्माण विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद स्तर पर अधीक्षण अभियन्ता व चीफ इंजीनियर प्रत्येक 15 दिनों में कार्यस्थल पर जाकर कार्य प्रगति व गुणवत्ता का निरीक्षण करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही और शिकायत पर संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की जायेगी। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गुरूवार को सचिवालय में लोक निर्माण विभाग एवं तकनीकि शिक्षा विभाग की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कार्यों की गुणवत्ता व समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाय। आउटकम बेस्ड डिलिवरी परर्फोमेंस पर बल दिया जाय। विभागों को कार्य पूर्ण करने का जो लक्ष्य मिला है, उन्हें समयबद्धता के साथ पूर्ण किया जाय। जन सुविधाओं के दृष्टिगत महत्वपूर्ण प्रकृति के कार्यों को शीर्ष प्राथमिकता दी जाय। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के वार्षिक मूल्यांकन में मासिक वित्तीय व भौतिक लक्ष्यों की प्राप्ति के अनुरूप दायित्व निर्धारण एवं वार्षिक मूल्यांकन में इसे सम्मिलित किये जाने के भी निर्देश दिये। उन्होंने क्षेत्रीय स्तर पर कार्यों की प्रगति का विभागाध्यक्षों को वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से अनुश्रवण करने के निर्देश भी दिये। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने लोक निर्माण विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों चारधाम यात्रा के अन्तर्गत मोटर मार्गों के नवनिर्माण व पुननिर्माण, सेतु निर्माण, राष्ट्रीय राजमार्ग के पुनर्निर्माण एवं सुधारीकरण, चौड़ीकरण व डोबरा चांठी भारी वाहन झूला सेतु निर्माण के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि डोबरा चांठी पुल का निर्माण कार्य मार्च 2020 तक पूर्ण कर लिया जाय। 440 मीटर लम्बाई के डोबरा चांठी झूला पुल का 70 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि जिन कार्यदाई संस्थाओं द्वारा कार्य किया जा रहा है, उनका भुगतान भी समय पर हो। उन्होंने सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत कार्ययोजना बनाने को कहा, ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके। बैठक में जानकारी दी गई कि चारधाम प्रोजक्ट के तहत 11700 करोड़ रूपये के प्रस्तावित कार्यों में कार्य गतिमान है। इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री उत्पल कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव ओम प्रकाश, सचिव राधिका झा, एनएचआई से हरिओम शर्मा, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी व विडियो कांफ्रेंसिंग से जुडे़ सबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Comment