Breaking News:

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026



नए भारत निर्माण में स्वच्छता निभाएगी महत्वपूर्ण भूमिका : सीएम

cm

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत रविवार को त्रिवेणी घाट, ऋषिकेश में आयोजित गंगा आरती में सम्मिलित हुए। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने ’’स्वच्छता ही सेवा है’’ कार्यक्रम के अंतर्गत सीवर एवं स्वच्छता में लगे सफाई कर्मियों को स्पेशल किट प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर त्रिवेणी घाट पर आए हुए सभी भक्तों का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र ने कहा कि भारत को स्वच्छ और विकसित बनाने का जो संकल्प हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिया है, उस संकल्प को हमें हर हाल में पूरा करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो भूमिका राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के नमक सत्याग्रह ने भारत की आजादी में निभाई वही भूमिका स्वच्छ भारत मिशन भारत को स्वच्छ करने में निभाएगा। नये भारत के निर्माण में स्वच्छता एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। मुख्यमंत्री ने आरती का तात्पर्य बताते हुए कहा कि जब हम किसी की आरती उतारते हैं, तो उसका मतलब उसके कष्ट हरते हैं, अपने ऊपर लेते हैं। श्रद्धालु यहां पर गंगा जी की आरती उतारते हैं तो क्या गंगा के कष्टों को हर रहे हैं….? हमें गंगा के कष्टों को हरने की आवश्यकता है। हम गंगा को स्वच्छ करके ही गंगा के कष्टों को हर सकते है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हमें गंगा को निर्मल करने का संकल्प लेना होगा। इसमें आप सब के सहयोग की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। उन्होंने आश्वासन दिया कि त्रिवेणी घाट का सौन्दर्यीकरण निश्चित रुप से किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने पर्यावरण मित्रों को सर्दियों एवं गर्मियों हेतु अलग-अलग वर्दिया दिये जाने की स्वीकृति भी दी। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डाॅ.धन सिंह रावत, सचिव मुख्यमंत्री राधिका झा, जी.एम.वी.एन. के महाप्रबंधक बी.एल.राणा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि तथा स्थानीय जनता उपस्थित थी।

Leave A Comment