Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



नगर निगम में 67 गांवों को जोड़ने का हुआ विरोध

HUM

देहरादून। हमारा उत्तरजन मंच (हम) द्वारा हिंदी भवन में नगर निगम की सीमा विस्तार के मायने विषय पे एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमे देहरादून के कई सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। हम के अध्यक्ष रणबीर चैधरी ने अपनी बात रखते हुए बताया कि किस प्रकार सरकार षड़यंत्र के तहत देहरादून के गांवों की जमीनों को खुर्द-बुर्द करने की तैयारी में जुटी हुई है। अभी तक गांवों में बाहर का कोई भी व्यक्ति 250 वर्ग मीटर से ज्यादा कृषि भूमि क्रय नही कर सकता जबकि नगर निगम में आने के बाद बाहर का कोई भी व्यक्ति कितनी भी जमीन खरीद सकता है। यहां की सरकार उत्तराखंड की जमीनों पे यहां के लोगों का मालिकाना हक छिनना चाहती है, इसीलिए बिना चर्चा के यह निर्णय ले लिया गया। जो नगर निगम अपनी 7000 बीघा भूमि में से 6000 बीघा जमीन अनेकों तरीके से गँवा चुका है, तो वो नगर निगम नये सम्मलित हो रहे गांवों की सरकारी जमीनों की सुरक्षा कैसे करेगा, ये संदेहास्पद है। समीर मुंडेपी ने कहा कि नगर निगम से शहर के 60 वार्डाे का कूड़ा ही नही उठ पा रहा है तो नए सम्मलित किये जाने वाले ओर 67 गांवों का कूड़ा नगर निगम कैसे उठाएगा। जो नगर निगम हमेशा संसाधनों का रोना रोता रहता है वो लोगों को आश्वस्त करे कि वो बिना पैसों के कैसे इन क्षेत्रों में सुविधाएं देगा। इस अवसर पे बैंक एसोसिएशन से जगमोहन मेहंदीरत्ता, डॉ मुकुल शर्मा, लोकहित सेवा समिति से कर्नल आर. एस बिष्ट, अपना परिवार से पुरुषोत्तम भट्ट, अपने सपने से अरुण यादव, आंदोलनकारी मंच से सुलोचना भट्ट एवं निर्मला बिष्ट, संवैधानिक मंच से दौलत कुंवर, गढ़वाल सभा से रोशन धस्माना, आर टी आई क्लब से मनोज ध्यानी, प्रतिष्ठा फाउंडेशन से दीपक कोठियाल, उत्तराखंड अगेंस्ट करप्शन से उदयवीर पंवार, बार एसोसिएशन से आलोक घिल्डियाल, आगाज फेडरेशन से जे.पी मैठाणी, धाद से तन्मय ममगाईं, गूंज से अजय पैन्यूली, संयुक्त नागरिक मंच से गगन अहलूवालिया, बद्री केदार सभा से बी.पी किमोठी, स्वतंत्रा संग्राम सेनानी मंच से सुशील त्यागी, जनपग प्रेरणा समिति से सोनिया बेनीवाल, उत्तरजन से मधु बिष्ट,सालावाला विकास समिति से मनोज बिजल्वाण, फ़ॉर दी पीपुल से अरुण ढोंढ़ीयाल, जनक्रांति विकास मोर्चा से अमित जैन, एक कदम बदलाव की ओर से हरीश कुनियाल, हम की तरफ से अब्दुल रेहमान, सुजाता, सुनीता, हेमलता पंत, गोविंद बिष्ट, सहित कई संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

Leave A Comment