Breaking News:

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026



नजूल भूमि पर बसे किसी भी परिवार को उजड़ने नहीं दिया जायेगा : सीएम

cm

रुद्रपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि नजूल भूमि पर बसे किसी भी परिवार को उजड़ने नहीं दिया जायेगा सरकार नजूल भूमि पर मालिकाना हक के लिए सुप्रीम कोर्ट में पैरवी की तैयारी कर चुकी है। मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को रामलीला ग्राउण्ड में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित विशाल जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि वर्ष 2022 तक देश के सभी गरीबों को आवास उपलब्ध कराया जायेगा। इसी तर्ज पर प्रदेश सरकार भी हर गरीब परिवार को घर उपलब्ध करायेगी और नजूल भूमि पर बसे लोगों को भूमि का मालिकाना हक दिलाने के लिए भी प्रयास करेगी। रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पूर्व में 50 मीटर भूखण्ड में बसे गरीब परिवारों को निशुल्क पट्टे देने का शासनादेश जारी किया था और गरीबों के हित के लिए सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी। रावत ने कहा कि सरकार ने किसानों से सरकारी खरीद का नकद भुगतान करने के स्थान पर आनलाइन व्यवस्था शुरू कर दी है जिसके माध्यम से किसानों का भुगतान सीधे उनके खातों में जमा कराया जा रहा है। गतमाह राजधानी दून में इंवेस्टर समिट का आयोजन किया गया जिसमें 17 देशों के उद्योगपतियों सहित देश के कई उद्योगपतिशामिल हुए जिसमें 1-25 हजार करोड़ के समझौते किये गये। उन्होंने कहा कि राज्य स्थापना के 17 वर्षों में कुल 37 हजार करोड़ रूपए के समझौते हुए जबकि भाजपा के शासनकाल में 1-25 हजार करोड़ के समझौते किये गये। राज्य में उद्योग स्थापित होने से जहां रोजगार बढ़ेगा वहीं आम जनता का जीवन स्तर भी सुधरेगा। उन्होंने कहा कि जनपद उधमसिंहनगर में 500 करोड़ की लागत से ऐरोमा पार्क की स्थापना की जा रही है। इतना ही नहीं पंतनगर एअरपोर्ट का विस्तार कर इसं अंतर्राष्ट्रीय स्तर का स्वरूप दिया जा रहा है। रावत ने कहा कि यहां की प्रमुख समस्या ट्रचिंग ग्राउण्ड के समाधान के लिए भी सरकार सार्थक कार्य कर रही है। इसके लिए भूमि का चयन भी हो चुका है जहां एकत्र कूड़े से हवाई जहाज तेल, खाद सहित कई उत्पादन किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि विदेशी कम्पनी से इसके लिए समझौता किया जा रहा है जिसके पश्चात ट्रचिंग ग्राउण्ड में कूड़े का तिनका भी नहीं बचेगा। सीएम त्रिवेंद्र रावत ने बताया कि जिला चिकित्सालय में 1-23 करोड़ रूपए आईसीयू स्थापना के लिए स्वीकृत किये जा चुके हैं वहीं आयुष्मान भारत योजना के तहत बीपीएल परिवारों को 5 लाख रूपए तक का बीमा निशुल्क किया जायेगा। रावत ने कहा कि नगर निगम का विस्तार करने के बाद जो ग्रामीण क्षेत्र इसमें शामिल किये गये हैं वहां 15 वर्ष तक गृहकर नहीं लगाया जायेगा। साथ ही 1500 करोड़ रूपए नगर पालिकाओं के अवस्थापना कार्य के लिए भी अवमुक्त किये गये हैं। रावत ने कहा कि भाजपा सरकार ईमानदारी व पारदर्शिता से काम कर रही है और राज्य को पूरी तरह भ्रष्टाचार मुक्त बनाया जा रहा है। भ्रष्टाचार में शामिल हर व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है चाहे वह कितना ही बड़ा अधिकारी क्यों न हो। मुख्यमंत्री रावत ने विधायक राजकुमार ठुकराल से कहा कि नजूल भूमि पर बसे लोगों को नहीं उजड़ने दिया जायेगा इसलिए वह आगामी विधानसभा चुनाव न लड़ने का संकल्प छोड़ दें। रावत ने सभी से भाजपा के मेयर एवं पार्षद प्रत्याशियों को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाने की अपील की। इससे पूर्व सभा को सम्बोधित करते हुए हरिद्वार के सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि समस्त जनता के सहयोग से आगामी 18 नवम्बर को राज्य में कमल खिलेगा और 18 नवम्बर कमल दिवस के रूप में ही मनाया जायेगा। सम्बोधन के दौरान निशंक ने मेयर पद प्रत्याशी रामपाल को विजय माला भी पहनायी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा जनहित में कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। पूर्व सांसद बलराज पासी ने कहा कि कांग्रेस ने गरीब लोगों को उजाड़ने का काम किया जबकि भाजपा उन्हें बचाने का काम कर रही है। मेयर प्रत्याशी रामपाल ने मुख्यमंत्री के समक्ष स्थानीय नजूल भूमि का मुद्दा उठाया साथ ही जनसमस्याओं के समाधान के लिए भी अन्य कई समस्याएं रखीं। विधायक ठुकराल ने जोर देते हुए कहा कि यदि नजूल भूमि पर बसे लोगों को मालिकाना हक नहीं दिया गया तो आगामी चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने मां अटरिया मंदिर की भूमि को बेच दिया आज वह चुनावी समर में जनता के सामने खड़े हैं। सभा को विधायक राजेश शुक्ला, उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत, जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, सुरेश परिहार, डा- शाहखान राजशाही, तरूण दत्ता सहित कई वक्ताओं ने सम्बोधित किया।
इस दौरान भारत भूषण चुघ, सुभाष चतुर्वेदी, राजकुमारी गिरि,रामप्रकाश गुप्ता, वीरेंद्र सामंती, केके दास, गोविंद राय, सुभाष विश्वास, राकेश सिंह, विवेक सक्सेना, ललित मिगलानी, विकास शर्मा, ईश्वरी प्रसाद राठौर, राजेश बजाज, प्रमोद शर्मा, निवर्तमान मेयर सोनी कोली, सुरेश कोली, गिरधर चैहान, खडक सिंह कार्की, चन्द्रसेन केाली, वेद ठुकराल, चन्द्रसेन कोली, श्वेता मिश्रा, देबू मंडल, शालिनी बोरा, रामा देवी, किरन राठौर, ललिता पाठक, फरजाना बेगम, माया श्रीवास्तव, सुशील चौहान , संजय ठुकराल, अभिषेक तिवारी, छेदालाल, डीएन मिश्रा सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे।

Leave A Comment