Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



नरसिंग देवता महायज्ञ का हुआ शुभारंभ

UK

रुद्रप्रयाग/देहरादून । मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जखोली ब्लाॅक के कुण्ड उरोली लस्या में आयोजित पांच दिवसीय श्री नरसिंग देवता महायज्ञ का शुभारंभ किया। इस अवसर मुख्यमंत्री की पहल पर श्री नरसिंग देवता मंदिर में वर्षो से चली आ रही बलि प्रथा को भी समाप्त किया गया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि यह ऐतिहासिक क्षण की है कि ग्रामीणों ने बलि प्रथा को समाप्त किया और इसके लिए उन्हें आमंत्रित किया।  पहली बार जखोली ब्लाक के सुदरवर्तीगांव कुण्ड उरोली गांव पहुंचे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र का स्थानीय जनता और जनप्रतिनिधियों ने गर्मजोशी से जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत्र भी कार्यक्रम में पहुंचे। मुख्यमंत्री ने श्री नरसिंग देवता मंदिर में पूजा.अर्चना की और नारियल चढ़ाकर बलि प्रथा का समापन किया। इस अवसर पर आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र ने कहा कि जन समस्याओं के निस्तारण के लिए राज्य सरकार पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है। कहा कि सोशल मीडिया आज के दौर में समस्याओं के आदान.प्रदान का सबसे बडा साधन है। जनता अपनी किसी भी शिकायत को सोशल मीडिया के जरिए सरकार तक पहुंचा सकती है। जिनका तत्काल निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा चिकित्सा के क्षेत्र में प्रभावी पहल की जा रही है। आने वाले दो माह के भीतर हर चिकित्सालय में डाक्टरों की तैनात की जाएगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सरकार व्यापक बदलाव लाने का प्रयास कर रही है। आने वाले समय में एक हजार विद्यालयों को स्मार्ट स्कूल में तब्दील किया जायेगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार जनभावनाओं के अनुरूप विकास के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने स्थानीय जनता की मांग पर श्री नरसिंग देवता मंदिर के लिए सोलर लाइट की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्रीय जनता की सोलह सूत्री मांगों के निस्तारण हेतु क्षेत्रीय विधायक को सीएम कार्यालय में वार्ता करने के लिए कहा। इस मौके पर वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि जनपद रूद्रप्रयाग के विकास में कहीं भी वित्त की कमी आडे नहीं आने दी जाएगी। इस अवसर पर विधायक भरत सिंह चैधरीए प्रसिद्व कथावाचक आचार्य शिवप्रसाद मंमगाईए भाजपा जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाणए जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियालए पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा सहित जनप्रतिनिधि व स्थानीय जनता उपस्थित थी।

Leave A Comment