Breaking News:

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026



नारायणबगड़ में शीघ्र ही खुलेगा डिग्री काॅलेज, जानिए ख़बर

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने घाट क्षेत्र के भ्रमण के बाद नारायबगड परखाल महामृत्युजंय महादेव की चरण स्थली में ग्रामों द्वारा आयोजित  त्रिपुराण कथा तथा ज्ञान यज्ञ में सम्मिलित हुये। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ उच्च शिक्षा एवं सहकारिता मंत्री डा0धनसिंह रावत एवं नवनिर्वाचित विधायिका  मुन्नी देवी शाह भी मौजूद थी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि नारायणबगड़ में शीघ्र ही डिग्री काॅलेज खोला जायेगा। उन्होंने महामृत्युजंय महादेव मंदिर के लिए 5 लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा भी की। कहा कि जिन क्षेत्रों में नेटवर्क की समस्या है उन क्षेत्रों में एरोस्पेस बैलून प्रणाली से नेटवर्क सुविधा मुहैया करायी जायेगी तथा इसकी शुरूवात पिण्डर घाटी क्षेत्र से ही की जायेगी। कहा कि सरकार जीरो टाॅलरेन्स की नीति पर काम कर रही है। जल्द ही महिला समूहों को बल्व बनाने का प्रशिक्षण, पिरूल से बिजली उत्पादन एवं स्वरोजगार के लिए युवाओं और महिलाओं को प्रेरित किया जायेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने क्षेत्र की खराब सड़कों को शीघ्र दुरूस्त करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये। उन्होंने थराली उप चुनाव में मुन्नी देवी शाह को जीत दिलाने एवं सरकार को मजबूती प्रदान करने के लिए क्षेत्र की जनता का आभार प्रकट किया। क्षेत्रीय जनता ने मुख्यमंत्री को क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराते हुए विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन भी दिया। जिस पर मुख्यमंत्री ने समस्याओं का निराकरण करने हेतु क्षेत्र की जनता को भरोसा दिलाया। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष  दलीप नेगी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष  आनंद सिंह रावत, मुख्य विकास अधिकारी हसांदत्ता पांडे एवं भारी संख्या में क्षेत्रीय जनता मौजूद थी।

Leave A Comment