Breaking News:

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026



पत्नियों की वजह से फुटबॉलर के अंतिम संस्कार में हुई देरी

कोलकाता | भारत की तरफ से 14 मैच खेलने वाले के पूर्व फुटबॉलर पी कन्नन लंबी बीमारी के बाद रविवार को निधन हो गया था। कन्नन की पूर्व पत्नी और वर्तमान पत्नी के बीच विवाद पैदा होने के कारण उनका शव तीन दिन तक शवदाह गृह में पड़ा रहा और आखिर में उसे अंतिम संस्कार के लिए बेंगलुरु भेजा गया। उनके परिजनों ने बताया था कि उनके परिवार में पत्नी एंटोनेटी और दो बेटियां हैं। जब शव लेने का समय आया तो कन्नन की पहली पत्नी बेंगलुरु से यहां पहुंच गई और उन्होंने विवाह प्रमाणपत्र दिखाकर शव पर दावा पेश किया। विवाद के दौरान यह भी पता चला कि कन्नन की तीसरी पत्नी भी थी, जिसका पता नहीं लग पाया। इस बीच एंटोनेटी और विजय लक्ष्मी के बीच शव को लेकर तीन दिन तक खुलेआम गाली-गलौच चली। इस दौरान शव दमदम के गोरा बाजार शवदाह गृह में रखा रहा। एंटोनेटी ने कहा, ‘मैंने 1975 में उनसे शादी की थी। हम इतने लंबे समय से साथ में रहे। जब वह अस्पताल में भर्ती हुए तो मैं उनके साथ थी। उनकी भले ही दस पत्नियां रही हों लेकिन जब वे जीवित थे तब उन्होंने उनके लिये कुछ नहीं किया। मुझे उनकी शादी के बारे में पता नहीं था।’ दक्षिण दमदम के काउंसलर संजय दास ने कहा, ‘मामला सुलझा लिया गया है और एंटोनेटी के मानने के बाद उनकी पहली पत्नी शव को बेंगलुरु ले गई।’ कन्नन की कोलकाता में रहने वाली पत्नी एंटोनेटी ने कहा कि उन्होंने अनापत्ति प्रमाणपत्र दे दिया। उन्होंने कहा, ‘मैंने अनापत्ति प्रमाणपत्र दे दिया और उन्हें शव सौंप दिया। मेरे पास सारे दस्तावेज हैं। जब वह जीवित थे और उन्हें जरूरत थी तब मैंने उनकी देखभाल की। शव पर झगड़ा करने का कोई मतलब नहीं था। एक पत्नी के रूप में मैंने अपने कर्तव्यों का निर्वाह किया।

Leave A Comment