Breaking News:

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026



पर्वतीय क्षेत्रों में चिकित्सक दे अपनी सेवाएं :रावत

harish_rawat

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रदेश के सभी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा है। विशेष तौर पर पर्वतीय क्षेत्रों पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की सुलभता पर ध्यान देने के निर्देश उन्होने दिए हैं। स्वास्थ्य केन्द्रो को सुविधायुक्त बनाने तथा उनमें आवश्यक उपकरणों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश भी उन्होने दिए है। बीजापुर अतिथि गृह में स्वास्थ्य मंत्री एवं उच्चाधिकारियों के साथ ही विश्व बैंक की स्वास्थ्य सहायता योजना से सम्बंधित विशेषज्ञों के साथ आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि स्वास्थ्य से सम्बंधित कार्यक्रमों को व्यवहारिक बनाया जाय। पर्वतीय क्षेत्रों में चिकित्सक अपनी सेवाएं देने के लिए वहा रूक सके इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, डाक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों के लिए आवास सुविधा सहित अस्पतालों में बेहतर सुविधाए उपलब्ध हो इसका ध्यान रखा जाय। उन्होने विश्व बैंक के प्रतिनिधियों से इस सम्बंध में आवश्यक सहयोग की अपेक्षा की। उनका कहना था की पूर्व में पी.पी.पी. मोड़ में संचालित कतिपय स्वास्थ्य योजनाओं के सम्बंध में पूर्व का अनुभव सही नही रहा है। अतः अब इस दिशा में काफी सजगता व गंभीरता के साथ कदम बढ़ाए जाए। उन्होने कहा की बौराड़ी (टिहरी) व खटीमा (उ0सि0न0) में पीपीपी मोड़ पर स्वास्थय सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए भी नियम व शर्ताे को और अधिक व्यवहारिक बनाया जाए ताकि आम आदमी को और अधिक बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो सके।उन्होेने विश्व बैंक की सहायता से आपदा ग्रस्त जनपदों के विभिन्न स्थानों धारचूला, कपकोट, जोशीमठ, गुप्तकाशी व भटवाड़ी के स्वास्थ्य केन्द्रों पर चिकित्सकों व आवश्यक चिकित्सा उपकरणों को सुनिश्चित करने को कहा। सर्जन, गाईनोलाॅजिस्ट व एनेथीसिया के डाक्टरों की कमी को दूर करने की कार्ययोजना बनाने के निर्देश भी उन्होने दिए। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी, अपर मुख्य सचिव राकेश शर्मा, प्रमुख सचिव मा. मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण ओम प्रकाश, अपर सचिव नीरज खैरवाल के साथ ही विश्व बैंक की वरिष्ठ स्वास्थ्य विशेषज्ञ शोमिल नागपाल आदि उपस्थित थे

Leave A Comment