Breaking News:

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026



पशुपालन सुधार : उत्तराखंड और हिमाचल के पशुपालन मंत्री ने ली बैठक

देहरादून। प्रदेश की पशुपालन मंत्री रेखा आर्या और हिमाचल प्रदेश के पशुपालन मंत्री वीरेन्द्र कुंवर की संयुक्त अध्यक्षता में विधान सभा स्थित कार्यालय कक्ष में पशुपालन की स्थिति में सुधार के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में दोनों मंत्रियों द्वारा उत्तराखण्ड और हिमाचाल में पशुधन सुधार के अन्तर्गत गाय, भेड़-बकरी को अधिक उत्पादक बनाने हेतु उनके नस्ल सुधार, भ्रूण प्रत्यारोपण, लिंग, वर्गीकृत गर्भाधान सहित आवारा पशु प्रबन्धन को बेहतर तरिके से करने और दोनों राज्य परस्पर मिलकर पशुपालन क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की गयी। हिमाचल के पशुपालन मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि उत्तराखण्ड ने पशुपालन के क्षेत्र में बहुत अच्छा का काम किया है। विशेषकर भेड़ पालन के सम्बन्ध में तथा दोनों प्रदेशों की भौगोलिक परिस्थितियां एक जैसी होने के चलते दोनों एक साथ काम करने से दोनों को पशुपालन क्षेत्र में बहुत लाभ होगा और किसानों को भी अधिक लाभ होगा जो प्रधानमंत्री की किसानों की आय दोगुना करने के विजन में भी मद्दगार होगा। उन्होंने कहा कि हिमालच सरकार उत्तराखण्ड से गाय और भेड़पालन के क्षेत्र में अच्छे अनुभव का लाभ लेकर अपने यहाँ कार्यरत करना चाहती है। इसी परिपे्रक्ष्य में हिमाचल सरकार ‘गौ अरण्यक’ की शुरूआत करने जा रही है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास यह भी है कि कोई भी पशु सड़क पर ना रहे और उनकी नस्ल में सुधार करते हुए वे किसान के खूटे तक पहुँचें। आर्या ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि स्थानीय गौधन और उससे उत्पादित दूध की ब्राण्डिंग करते हुए आगे बढा जाय और प्रदेश में पशुपालन के सम्बन्ध में जो भी सकारात्मक बातें सामने आति हैं। उनकों लोगों तक पहुँचाया जाय, जिससे अधिक-से-अधिक लोग लाभान्वित हो सकें। उन्होंने कहा कि हिमाचल और उत्तराखण्ड दोनों आस्ट्रेलिया से अच्छी नस्ल की भेडें आयात कर रहे हें। जिससे भेड़ों की नस्ल में व्यापक सुधार आयेगा। प्रदेश में पशुपालन के क्षेत्र में उत्तरखण्ड के अनुभव से लाभ लेने आये हिमाचल के पशुपालन मंत्री द्वारा आज हरिद्वार, श्यामपुर में अतिहिमीकृत वीर्य केन्द्र तथा पंतजलि संस्थान का भ्रमण किया साथ ही उन्होनें कालसी कृतिम गर्भाधन केन्द्र के भी निरीक्षण करने की बात कही। इस अवसर पर सचिव पशुपालन आर.मीनाक्षी सुन्दरम, निदेशक के.के. जोशी, यूएलडीबी सीईओ डाॅ. एम.एस. नयाल, उत्तराखण्ड शिफ बोर्ड सीईओ अविनाश आनन्द, उत्तराखण्ड पशुपालन कल्याण बोर्ड से डाॅ0 आशुतोष जोशी सहित सम्बन्धित अधिकारी मौजूद थे।

Leave A Comment