Breaking News:

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026



पानी के टैंक में साफ-सफाई किस प्रकार से करते हो….

CM-UTTARAKHAND

देहरादून |मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शनिवार को दिलाराम चैक स्थित जल संस्थान के कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान वहां उपस्थित कर्मचारियों से जानकारी पूछी कि पानी के टैंक में साफ-सफाई किस प्रकार से करते हो। क्लोरिन की मात्रा कितनी डालते हो। कितने समय में साफ-सफाई करते हो। मुख्यमंत्री निरीक्षण के दौरान प्रत्येक कक्ष में गये और जानकारी ली। उन्होने संस्थान की लैब का भी निरीक्षण किया, जहां पर सैम्पल चैक किये जाते है। इसके बाद मुख्यमंत्री शिकायत कक्ष की ओर गये, जहां पर उन्होंने प्राप्त शिकायतों का विवरण कम्प्यूटर पर चैक किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कुछ शिकायतकर्ताओं से दूरभाष पर वार्ता कर पूछा कि क्या उनकी शिकायत का समाधान हो गया है। शिकायतर्काओं द्वारा बताया गया कि उनकी शिकायते समय पर पूरी हो गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें शिकायते मिली थी कि यहां पर पानी की साफ-सफाई और कार्य प्रणाली में कुछ खामियां है, जिनका निरीक्षण करने वे आज यहां आये थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज की व्यवस्थाओं से वे संतुष्ट है। लेकिन मैने अधिकारियों को निर्देश दे दिये है कि व्यवस्थाओं में और अधिक सुधार किया जाय। कार्यप्रणाली को आम आदमी की सुविधायुक्त बनाया जाय। जो भी व्यक्ति यहां अपनी शिकायत लेकर आये, उसको संतोषपूर्वक सुना जाय और उसका समाधान समय से किया जाय। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि पानी की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाय। क्लोरिन की नियंत्रित मात्रा को समय पर पानी की टंकी में डाला जाय। मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि पानी के संबंध मे शिकायत मुख्य रूप से यह आ रही थी कि इससे बदन में सूखापन, पेट की बीमारी व स्टोन की समस्या हो रही थी। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति आर.ओ. का इस्तेमाल नही कर सकता हैं। पानी की सफाई व जनता को स्वच्छ पानी उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने सीएमडी को इसके लिए और कारगर व्यवस्था करने को कहा हैं। इसके लिए धनराशि की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्राप्त शिकायतों का समाधान समय पर हो यह व्यवस्था पूरे प्रदेश में सुनिश्चित की जाए। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ जिलाधिकारी रविनाथ रमन, मुख्यमंत्री के सलाहकार रंजीत सिंह रावत, सलाहकार डाॅ.संजय चैधरी, मीडिया समन्वयक राजीव जैन, सी.एम.डी. एसके गुप्ता आदि उपस्थित थे।

Leave A Comment