Breaking News:

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026



पिता ने जिस बेटी को अभिशाप माना उसे माँ ने आईएएस बनाया

geeta-devi

जब चाहत हो जज्बा अपने आप आ ही जाता है | ऐसे ही एक कारनामा हुआ है कानपुर के विराट नगर में | एक लड़का होने के बावजूद दूसरे बेटे की चाहत में एक के बाद एक तीन बेटियां, पति के ताने-झगड़े झेल रही गीता को अचानक एक दिन ये एहसास हुआ, ”मैं ये सब क्यों बर्दाश्त कर रही हूँ, बेटियों की वजह से? मैं नहीं पढ़ी लेकिन इनको पढ़ाऊंगी, ये मेरी कमज़ोरी नहीं ताकत बनेंगी।” मेहनत रंग लाई, गीता देवी यादव (49 वर्ष) की सबसे बड़ी बेटी पूजा आईएएस बन गई है।जुलाई मेें जब देश के सबसे बड़े प्रशासनिक पद आईएएस की परीक्षाओं का नतीजा आया, तो पूजा अग्निहोत्री (24 वर्ष) यह परीक्षा पास कर चुकी थी। वर्तमान में गाजि़याबाद में अपने पति के साथ रह रही पूजा ने कानपुर में रह रही अपनी माँ को फोन करके बताया तो गीता के मन में संतुष्टि का भाव आया, ”मेरा सारा संघर्ष, सारी मेहनत सफल हो गई”।पूजा के आईएएस बनने में उसकी अपनी मेहनत तो कारण है ही लेकिन माँ गीता का योगदान सफलता की प्राथमिक नींव बना। मतभेदों के चलते पति से बनती नहीं थी, गीता ने गैर सरकारी संगठन से जुड़कर गाँव-गाँव जाकर परिवार नियोजन की जागरूकता फैलाने का काम करके, रज़ाई सिलना, चारपाई बांधने जैसे काम करके मिले पैसों से अपने बच्चों का पालन-पोषण किया और उन्हें शिक्षा दिलवाई। ”बेटे के बाद तीन साल के अंतर पर बेटी हुई, फिर तीन साल के अंतर बाद दूसरी बेटी हो गई। आखिरी बेटी के समय सबको आशा थी कि बेटा होगा, लेकिन वो भी जब बेटी ही हुई तो मुझे एक हफ्ते तक खाना भी नहीं दिया गया।” गीता आगे बताती हैं, ”इसके बाद कई वर्षों तक पति के साथ लड़ाई-झगड़ा चलता रहा। पति रोडवेज़ में ड्राइवरी करते हैं वो तीन दिन में आते थे, सोते रहते, उनसे घर गृहस्थी से कोई मतलब नहीं रहा”।अभी मैं रिजर्व कैंडिडेट लिस्ट में हूं। अभी रिजर्व लिस्ट वालों के लिए ट्रेनिंग शेड्यूल प्लान नहीं किया गया है। अभी हम ट्रेनिंग शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। जहां तक रही बात मां की तो मां मेरा आदर्श हैं। उन्होंने न सिर्फ एक अच्छी दोस्त और अच्छी टीचर का रोल निभाया बल्कि पिता के भी कर्तव्य निभाए। मेरे हर फैसले और रिश्तों में उन्होंने मेरा साथ दिया। जब भी मैं कमजोर या उदास महसूस करती थी मेरी मां ही मेरा सहारा बनती थीं।

Leave A Comment