Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



पीके प्रोडक्शन के बैनर तले प्रशांत किशोर का यूपी में दांव

Prashant-Kishor

वाराणसी। बनारस की सड़कों पर सूरज चरम पर था और गर्मी बढ़ रही थी, ऐसे में राजनीति के सबसे चर्चित चेहरे की बात करना पता नहीं कितना मुनासिब है. लेकिन लकड़ी के पैनलों से घिरे एक कमरे में खिड़की से आती रोशनी के बीच प्रशांत किशोर जिस तरह बैठे हैं लगता नहीं, यह गर्मी उनका कुछ बिगाड़ सकती है. एक दूसरे पर कीचड़ उछालने के लिए बदनाम इस शहर में प्रशांत का कुर्ता-पायजामा देखकर लगता नहीं कि उन्हें इन सबसे कोई फर्क पड़ता है. कमरे के गहरे रंग के बीच प्रशांत के लिबास की सफेदी आंखों को जो अजीब-सा सुकून दे रही है, यह शांति उससे काफी अलग है, जिसकी योजना प्रशांत बाहर के लिए बना रहे हैं। जैसा कि किशोर के साथ होता आया है, वह जो भी काम करते हैं भले ही वह कितना भी एकांत में क्यों न हो रहा हो – उसका नतीजा जल्द ही बदलाव के रूप में जनता के सामने आता है. उनका भी यही मानना है कि सार्वजनिक मंच पर बहुत ज्यादा सामने न आना ही उन्हें बनाए रखता है. वह इंटरव्यू देने से खुद को दूर रखते हैं. अनौपचारिक बातचीत में उनका तरीका सवाल पर सवाल करना है. अगर आप उनसे पूछेंगे कि क्या सोनिया गांधी जैसी शख्सियत के लिए इतनी भीड़ काफी है तो उनका जवाब होगा श्क्या यह काफी नहीं थी अगर आप उनसे पूछ बैठेंगे कि उन्हें क्यों लगता है कि उत्तर प्रदेश में उनका कोई चांस बनता है तो सवाल मिलेगा श्आपको क्यों लगता है कि मेरा चांस नहीं होगा। जैसे ही मीडिया की भीड़ लगती है, बादल आकाश में फैल जाते हैं और खिड़की के बाहर अन्धेरा छा जाता है. किशोर बाहर झांकते हुए कहते हैं इसे कहते हैं किस्मत, यह मेरे प्लान में नहीं था। यहीं से थोड़ी ही दूरी पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को रोड शो शुरू हो चुका है. पहले कुछ मिनटों के अपडेट रैली में मौजूद किशोर के कुछ साथियों द्वारा व्हॉट्सऐप किए जाते हैं, जो कांग्रेस अध्यक्ष के साथ आठ किलोमीटर का रूट तय करने वाले हैं. वीडियो में एक और नई बात सामने आती है लेकिन इसकी किसी ने अपेक्षा नहीं की थी सफेद रंग की पर से खुली मर्सिडीज़ एसयूवी के बजाय सोनिया गाँधी एक सामान्य एसयूवी में जा रही हैं. यानि जनता का ठीक से आह्वान करने के लिए उन्हें आधा दरवाज़ा खोलकर बाहर की तरफ झुकना पड़ेगा. यह भी प्लान में बिल्कुल नहीं था।

Leave A Comment