Breaking News:

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026



पीसीसी अध्यक्ष ने अमित शाह व बाबा रामदेव पर साधा निशाना

kishorदेहरादून। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने प्रदेश में राजनीतिक उठापठक के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और योगगुरु बाबा रामदेव को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह कांग्रेस के सभी बागी विधायकों से मिल चुके हैं। कांग्रेस भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में पीसीसी अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि भाजपा ने राज्य की राजनीति को कलंकित करने का कार्य किया है। प्रदेश सरकार को गिराने का जो षड़यंत्र रचा गया उसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की अहं भूमिका रही, दूसरी अहं भूमिका योग गुरु बाबा रामदेव की रही है। उन्होंने कहा कि अमित शाह ने सभी बागी विधायकों से मुलाकात की है। कांग्रेस के बागी विधायकों ने पहले कहा कि हम सीएम हरीश रावत से नाराज हैं, इसलिए हमने यह कदम उठाया, अब वे कह रहे हैं कि हमें कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मिलने का समय नहीं दिया। उन्होंने कहा कि सरकार और संगठन में बेहतर तालमेल के लिए प्रदेश प्रभारी अंबिका सोनी के समन्वय में गठित कमेटी में पूर्व सीएम विजय बहुगुणा को शामिल किया गया था। समन्वय कमेटी की बैठक में खुद विजय बहुगुणा ने कहा था कि बजट सत्र के पश्चात सभी मुद्दों को हल कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के इशारे पर राज्य की राजनीति को कलंकित करने का कार्य किया है। योग गुरु बाबा रामदेव ने कांग्रेस के विधायकों को बागी होने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने प्रदेश में हुए इस घटनाक्रम के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और योगगुरु बाबा रामदेव को जिम्मेदार ठहराया। किशोर उपाध्याय ने कहा कि इसके खिलाफ 26 मार्च को 7 बजे देहरादून में कांग्रेस द्वारा मशाल जुलूस निकाला जाएगा। 28 मार्च के बाद भाजपा के महापाप के चरित्र को कार्यकर्ताओं द्वारा जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बहुमत में है, उसे कोई खतरा नहीं है। 28 मार्च को सरकार विधानसभा में बहुमत साबित कर दिखाएगी। पत्रकार वार्ता में पूर्व विधायक राजेश जुवांठा, सूरत सिंह नेगी, प्रवक्ता गरीमा दसौनी, विवेकानंद खंडूड़ी आदि मौजूद रहे।

Leave A Comment