Breaking News:

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026



पुलिसकर्मियों के लिए खुला जिम

ssp

देहरादून। इंडिगो ने आज देहरादून में पुलिकर्मियों के लिए पूर्ण सुसज्जित जिम खोला। इंडिगो के फिटनेस के विश्वास को विकसित करने और पुलिसकर्मियों को अधिक चुस्त जीवनशैली जीने के लिए प्रेरित करने के लिए यह जिम देहरादून में एयरपोर्ट के पास स्थानीय पुलिस स्टेशन के आॅफिस परिसर में स्थापित किया गया है। इस जिम का उद्घाटन डीआईजी पुष्पक ज्योति व एसएसपी देहरादून स्वीटी अग्रवाल ने किया। इस मौके पर इंडिगो के प्रयासों की सराहना करते हुए डीआईजी पुष्पक ज्योति ने कहा कि ‘‘हम पुलिसकर्मियों के लिए इंडिगो के प्रयास का स्वागत करते हैं और लीडरशिप टीम को उनके प्रयासों के लिए धन्यवाद देते हैं। हमारे लिए यह उत्साहजनक ही नहीं, बल्कि सकारात्मक और महत्वपूर्ण कदम है, कि हम फिटनेस के लिए इस बदलाव की यात्रा का हिस्सा बने हैं। एयरपोर्ट के पास यह सुविधा उपलब्ध होने से पुलिस इन सेवाओं का लाभ ले सकेगी।’’इस अभियान के बारे में बोलते हुए आदित्य घोष, प्रेसिडेंट एवं होलटाईम डायरेक्टर, इंडिगो ने कहा, ‘‘हम फिट टू फ्लाई प्रोग्राम को देश के विभिन्न हिस्सों में बढ़ता देखकर काफी प्रसन्न हैं। जयपुर, गुरुग्राम, दीमापुर और चेन्नई में फिट टू फ्लाई प्रोग्राम के सफल लाॅन्च के बाद हमें देहरादून पुलिसबल के साथ सहयोग करने की खुशी है। इंडिगो पर हमें अपने पुलिसबल से सहानुभूति है, जो दिनरात हमारी सुरक्षा के लिए चैकस रहते हैं। उनके लिए जिम की स्थापना उन्हें सेहतमंद जीवन जीने और चुस्त बनने के लिए प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।’घोष ने आगे कहा, ‘‘ इंडिगो पर हमारे लिए सेहत केवल शारीरिक चुस्ती ही नहीं, बल्कि हमारे द्वारा किए जाने वाले हर काम में फिटनेस का निर्माण करना है, फिर चाहे वो हमारे काम हों, कस्टमर रिलेशंस हों या फिर हमारी फर्म की वित्तीय स्थिरता। हमारा मानना है कि यह काम व्यक्तियों द्वारा फिट रहने के साथ शुरु होता है। देहरादून में जिम के लाॅन्च के साथ हमें उम्मीद है कि हम पुलिसकर्मियों के बीच एक सेहतमंद जीवनशैली को बढ़ावा दे सकेंगे और इस फिट टू फ्लाई अभियान को नई ऊंचाई तक ले जा सकेंगे।’’फिट टू फ्लाई जिम बहु उपयोगी मशीनों, क्राॅस ट्रेनर, ट्रेड मिल, बेंच प्रेस एवं अन्य सुविधाओं से सुसज्जित होंगे। इस मल्टी-सिटी अभियान के तहत फिटनेस और सेहतमंद जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए इंडिगो ने इस साल फरवरी में जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अपनी पहली जिम लाॅन्च की थी।

Leave A Comment