Breaking News:

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026



पुष्प प्रदर्शनी बसंतोत्सव का समापन, जानिए खबर

देहरादून । राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने रविवार को राजभवन में चल रही पुष्प प्रदर्शनी बसंतोत्सव का समापन किया। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया। इस वर्ष उत्तराखण्ड वन विभाग को 13 श्रेणियों में, आई.एम.ए. को 06 श्रेणियों में, ओ.एन.जी.सी को 05 श्रेणियों में, तथा आई.आई.टी रूड़की को 04 श्रेणियों में, चल बैजयंती (रनिंग ट्राफी) प्राप्त हुई। 09 श्रेणियों की 50 उपश्रेणियों में 150 प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार वितरित किये गये। समापन समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य किसानों को फूलों की खेती के लिए प्रोत्साहित करना है। इससे उनकी आय में भी वृद्धि होगी। पुष्पों के महत्व पर बोलते हुए राज्यपाल ने माखनलाल चतुर्वेदी जी की कविता पुष्प की अभिलाषा की कुछ पंक्तियां भी पढ़ी। उन्होंने कहा कि यदि देशप्रेम भी सीखना हो तो पुष्प किसी से पीछे नहीं रहते। ‘‘मुझे तोड़ लेना वन माली, उस पथ पर देना तुम फेंकमातृभूमि पर शीश चढ़ाने, जिस पथ जाये वीर अनेक।’’ उन्होंने कहा कि दो दिवसीय प्रदर्शनी में बीज से लेकर फूलों की कृषि तक सारी जानकारी उपलब्ध हो रही है। कृषि के आधुनिक उपकरणों को प्रदर्शित किया गया है। सरकारी योजनाओं और अनुदान की भी सारी जानकारी दी जा रही है। निश्चित रूप से इससे काश्तकारों को बहुत लाभ मिलेगा। वास्तव में यह बसंत का उत्सव उत्तराखण्ड की समृद्ध संस्कृति और परम्पराओं का उत्सव है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि पुष्प प्रदर्शनी के आयोजन से फूलों की खेती करने वालों को प्रेरणा मिलती है। राज्य गठन के समय 150 हेक्टेयर में फूलों की खेती होती थी जो बढ़कर 1533 हैक्टेयर हो गयी है। यह अच्छा संकेत है। उत्तराखण्ड के क्लाइमैटिक जोन पुष्पों की बहुत सी प्रजातियों के उत्पादन का अवसर प्रदान करते है। सिंथेटिक पुष्पों का बाजार बढ़ रहा है। इससे पता चलता है कि फूलों की बाजार में बहुत मांग है। जीवन के प्रत्येक अवसर पर फूलों की जरूरत है। उद्यान मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि पुष्प प्रदर्शनी से पुष्प उत्पादक, पुष्प व्यवसायी और पुष्प पे्रमी सभी को एक ही स्थान पर अवसर मिलता है कि वे अपने व्यवसाय को बढ़ा सके। राज्य में 200 करोड़ रूपये का पुष्प व्यवसाय है। उत्तराखण्ड के चारो धामों में फूलों की बहुत मांग है। राज्य को बाहर की मंडियों से फूल मंगाना पड़ता है। सचिव उद्यान सेंथिल पाण्डियन ने कहा कि औद्यानिकी के लिये वल्र्ड बैंक से बड़ी सहायता प्राप्त हुई है जिससे प्रदेश में फ्लोरीकल्चर हेतु कार्ययोजना बनायी जा रही है। किसानों की सुविधा के लिये क्या नया कर सकते है इस पर ध्यान दिया जा रहा है। इस अवसर पर सचिव राज्यपाल आर.के.सुधांशु, निदेशक उद्यान आर.सी. श्रीवास्तव सहित उद्यान विभाग के अन्य अधिकारी एवं गणमान्य अतिथि भी उपस्थित थे।

Leave A Comment