Breaking News:

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026



पुस्तक ‘अंबेडकर ए लाइफ’ का हुआ विमोचन

 

देहरादून। बाबासाहेब भीमराव रामजी अंबेडकर की जीवनी पर लिखी, लेखक शशि थरूर की पुस्तक ‘अंबेडकरः ए लाइफ’ का विमोचन हुआ। ‘प्रभा खेतान फाउंडेशन’ और श्रीसीमेंट के संयुक्त तत्वाधान में आईटीसी सोनार में आयोजित एक ‘किताब’ इवेंट में किताबों के शौकीन युवा और वयस्कों के अलावा ‘अहसास महिला’ और ‘फिक्की एफएलओ’ के सदस्यों ने भाग लिया। इस मौके पर शशि थरूर ने कहा, डॉ. अंबेडकर की महानता को उनकी किसी एक उपलब्धियों से गिना नहीं जा सकता, क्योंकि सभी अलग-अलग रूप से असाधारण थे। थरूर ने इस दौरान अपने बहुआयामी व्यक्तित्व और जीवन के टर्निंग पॉइंट्स जैसे, ऐतिहासिक निर्णयों, सामाजिक बहिष्कार और कलंक, राजनीतिक झुकाव, अंतहीन संघर्षों और निश्चित रूप से उनके मजबूत व्यक्तित्व में गहरी अंतर्दृष्टि और उपाख्यानात्मक संदर्भों को साझा करते हुए अंबेडकर के शानदार जीवन का एक मनोरम दृश्य प्रस्तुत किया।
‘अहसास महिला’ के ‘लखनऊ चौप्टर’ की ओर से माधुरी हलवासिया ने लेखक और संवादी थरूर को दर्शकों से परिचित कराया, वहीं सुहेल सेठ ने थरूर की किताब क्यों हमे पढ़नी चाहिए, इसके महत्व को बताते हुए चर्चा को आगे बढ़ाया। यह निस्संदेह अंबेडकर पर बेहतरीन किताबों में से एक है।
सुहेल सेठ ने कहा, यह पुस्तक उस व्यक्ति को संदर्भित करता है, जिसे हमने भारतीय संविधान बनाने का श्रेय दिया है। दूसरा, यह पुस्तक उनके रूपरेखा की व्याख्या करता है। यह उस विशाल बौद्धिक संघर्ष को संदर्भित करता है, जहां डॉ. अंबेडकर को अपने समकालीन लोगों के साथ उलझना पड़ा था। शशि थरूर ने बताया कि आप इस बात को महसूस करते हैं कि बाबा साहब अंबेडकर के अलावा शायद कोई दूसरा भारतीय नहीं है, जिसकी देश भर में इनसे ज्यादा मूर्तियां हों। भारत में ऐसा कोई गांव नहीं है जहां अंबेडकर की मूर्ति या प्रतिमा न हो। इन परिस्थितियों में वे संभवत सर्वाधिक पूजनीय भारतीय हैं। वह ऐसे व्यक्ति भी हैं जिनका कद उनकी मृत्यु के बाद बढ़ा है। पीकेएफ की कार्यकारी ट्रस्टी अनिंदिता चटर्जी ने कहा, एक फाउंडेशन के तौर पर हम लगातार साहित्य, संस्कृति और सामाजिक कार्यों को बढ़ावा दे रहे हैं। ‘किताब’ प्रभा खेतान फाउंडेशन का एक सिग्नेचर इवेंट है, जिसकी कल्पना संदीप भूतोरिया ने की है। यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां, लेखकों, कवियों, बुद्धिजीवियों और विचारकों को अपनी किताबें लॉन्च करने और अपने विचार साझा करने के लिए एक मंच प्रदान करता है।

Leave A Comment