Breaking News:

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026



पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म दिन सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया

uk-cm

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सुभाष रोड स्थित वेडिंग प्वाइन्ट में महानगर भाजपा की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिन के अवसर पर आयोजित आजीवन सहयोग निधि संग्रह महा अभियान कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। आज ही ईसा मसीह, महामना पं.मदनमोहन मालवीय व पेशावर कांड के नायक वीर चन्द्र सिंह ‘गढ़वाली‘ का भी जन्म दिन है। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने विपरीत राजनैतिक परिस्थियों के बावजूद उत्तराखण्ड राज्य बनाया। अटल जी सुशासन के प्रति संकल्पित रहे। सडक से लेकर संसद तक के संघर्ष में उन्होंने कभी मर्यादा नही तोड़ी। उनकी महानता का सभी ने सम्मान किया। स्वर्णिम चतुर्भुज योजना से देश को जोड़ने का उन्होंने महान कार्य किया। उनकी सरकार पर कभी कोई दाग नही लगा। अटल जी के राजनीतिक और सार्वजनिक जीवन से हमें दो महत्वपूर्ण शिक्षाएं मिलती हैं। अनुशासन और सुशासन अनुशासन तो हम सभी के लिए व्यक्तिगत जीवन में काफी अहम हो जाता है। लेकिन राजनीति में रहकर अगर जनता की सच्ची सेवा करनी है तो सुशासन के बिना पूरी नहीं होती और अटल जी ने संपूर्ण राजनीतिक जीवन में सुशासन का ही नारा दिया था….इसलिए उनके जन्मदिन को सुशासन दिवस के तौर पर भी मनाया जा रहा है। आज सुशासन दिवस के अवसर पर हमने उत्तराखंड में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की शुरुआत ही है। गुड गवर्नेंस की दिशा में यह एक क्रांतिकारी कदम साबित होगा।. इस शुरुआत के साथ ही इस योजना को लागू करने में उत्तराखण्ड अग्रणी राज्यों में शामिल हो गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार सुशासन के साथ ईमानदारी व पारदर्शिता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि यह डैशबोर्ड जो 13 करोड़ रूपये में बन रहा था। उसे गुजरात की फर्म ने जिसका कार्यक्षेत्र अमेरिका में भी है द्वारा देवभूमि की सेवा के रूप में निःशुल्क बनाया गया है तथा वे इसका रख रखाव भी करेंगे। इस डैशबोर्ड से पता चल सकेगा कि प्रदेश में जन सेवाओं व योजनाओं का लाभ आम जनता को मिल रहा है अथवा नही, इसके माध्यम से हम सभी विभागों की प्रगति की जानकारी ले सकते है। योजनाओं की धरातल पर वास्तविक क्या प्रगति है, डैशबोर्ड इसकी भी जानकारी देगा अभी इसमें 14 प्रमुख विभाग सम्मिलित है तथा 79 सेवायें इससे जुडी है। जल्दी ही अन्य विभाग भी इससे जुडेंगे। कही कोई ब्लेक होल होगा तो वह भी इससे दिखायी देगा। इस डैशबोर्ड से सरकार के कार्यों में गति आयेगी। हमारा प्रयास है कि जनता को हर चीज की जानकारी प्राप्त हो। स्थानान्तरण अधिनियम भी सुशासन का ही प्रतीक है। उन्होंने कहा कि गिरते भूजल स्तर को कम करने के लिये देहरादून को आगामी सात सालों में ग्रेविटी का पानी हम उपलब्ध करायेंगे। इससे नलकूपों के विद्युत व्यय पर होने वाले 65 करोड़ रूपये की भी बचत होगी। इसी दिशा में सूर्यधार में भी बांध के लिये भूमि पूजन कर दिया गया है। इससे मरखम ग्रान्ट डोईवाला मोहकमपुर क्षेत्र को शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल जी के समर्पण दिवस पर ही भाजपा द्वारा आजीवन सहयोग निधि संग्रह महा अभियान का भी शुभारम्भ किया गया है। उन्होंने स्वयं भी इस सहयोग निधि में एक लाख का चैक प्रदान किया। इस आजीवन सहयोग निधि संग्रह महा अभियान के संयोजक पूर्व सांसद बलराज पासी है। इस निधि से देहरादून के लिये 05 करोड तथा पूरे प्रदेश के लिय 25 करोड़ का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम में रायपुर विधानसभा क्षेत्र से 5.5 लाख के 101 चैक जमा किये गये जबकि कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने 05 लाख भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट व राज्यमंत्री डाॅ.धनसिंह रावत द्वारा एक-एक लाख के चैक प्रदान किये गये। कार्यक्रम का संचालन महानगर भाजपा अध्यक्ष विनय गोयल द्वारा किया गया। इस अवसर पर भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद डाॅ.रमेश पोखरियाल निशंक, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, राज्यमंत्री डाॅ.धनसिंह रावत, विधायक हरबंश कपूर, गणेश जोशी, मेयर व विधायक विनोद चमोली, विधायक खजान दास सहित भाजपा के वरिष्ठ नेतागण एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave A Comment