Breaking News:

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026



प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देना हमारी प्राथमिकताओ में से एक : सीएम

देहरादून | राजपुर रोड स्थित होटल में प्रदेश के होटल एवं रेस्टोरेंट व्यवसायियों द्वारा उनकी समस्याओं के त्वरित निवारण करने के लिये मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत का आभार व्यक्त कर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि हमारा उद्देश्य प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देना है। होटल व्यवसाय पर्यटन से जुड़ा एक माध्यम है, इसके लिये इस क्षेत्र को कई रियायतें दी गई है। यह निर्णय राज्यहित से भी जुड़ा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक अन्तर्राष्ट्रीय अध्ययन में यह तथ्य भी उजागर हुआ है कि यदि हम 10 लाख रूपये का निवेश क्रमशः उद्योग, खेती व होटल व्यवसाय में करते है तो उद्योग से 18, खेती से 38 तथा होटल व्यवसाय से 78 प्रतिशत लोगों को रोजगार से जोड़ते हैं। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये 13 जिले, 13 नये टूरिज्म डेस्टिनेशन की दिशा में हम कार्य कर रहे हैं। मसूरी, नैनीताल तो सेचुरेट हो चुके है। अब नये पर्यटन गतव्य हमें तलाशने है। ऋषिकेश में आईडीपीएल की 900 एकड़ जमीन राज्य सरकार को मिल गयी है। यहां पर 700 एकड़ में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का कान्वोकेशन सेन्टर के साथ ही 05 बड़े होटल, योग वेलनेस सेन्टर आदि विकसित किये जायेंगे। अभी तक भारत में केवल हैदराबाद में तथा विदेश में स्विटजरलैंड में ऐसा सेन्टर है इससे देश व दुनिया के लोग ऋषिकेश से जुडेंगे। हरिद्वार, ऋषिकेश के मध्य गंगा किनारे विभिन्न योजनाओं पर भी कार्य किया जा रहा है। आॅल वेदर रोड, बद्रीनाथतक रेल सुविधा जैसी योजनाओं के साथ ही उड़ान योजना के तहत 05 बड़ी व 22 छोटी हवाई पट्टियों के निर्माण से वायु यातायात की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी तथा पर्यटन विकास के नये द्वार खुलेंगें। टिहरी झील को भी विश्वस्तरीय पर्यटन डेस्टिनेशन बनाने के हमारे प्रयास है। अगले महिने वहां पर टिहरी महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। केदारनाथ में आदि अनन्त शिव का लेजर शो आयोजित किया जा रहा है। इसमें मन्दिर की दीवारों पर लेजर शो के माध्यम से शिव के प्रकटोत्सव की जीवन्त प्रस्तुति दी जायेगी। इसमें 30 टन सामान, 10 दिन में केदारनाथ पहुंचाया जायेगा। यह कार्य एक यजमान अपने व्यय पर कर रहे है। मुख्यमंत्री ने कहा कि होटल व्यवसायियों के हित में बिजली का व्यय मीटर के आधार पर निर्धारित किया गया है। पहले यह फिक्स रहता था। मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून में सूर्यधार, सौंग व हल्द्वानी में जमरानी के साथ ही पंचेश्वर बांध के माध्यम से देहरादून, हल्द्वानी व ऊधमसिंहनगर को ग्रेविटी का पानी उपलब्ध कराने की कार्ययोजना तैयार की गई है। इससे भूजल स्तर में आ रही कमी दूर होने के साथ ही बिजली के व्यय पर होने वाली करोड़ों की धनराशि की बचत होगी। उन्होंने कहा कि भविष्य की आश्यकताओं के दृष्टिगत ये योजनायें बनायी जा रही है। हमारा विश्वास केवल घोषणा करने में नही, बल्कि धरातल पर दिखायी देने वाली योजनाओं व कार्यों के क्रियान्वयन पर है। उन्होंने होटल व्यवसायियों से प्रदेश में पर्यटन व्यवसाय को और अधिक गति प्रदान करने के लिये अपने सुझाव देने को कहा।

Leave A Comment