Breaking News:

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026



प्रदेश सरकार पत्रकारों के व्यापक हित में कर रही कार्य : सीएम धामी

जर्नलिस्ट यूनियन आफ उत्तराखंड के चुनाव में उमाशंकर मेहता अध्यक्ष व गिरीश पंत महामंत्री चुने गए

विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ कार्य करने वालों को यूनियन ने किया सम्मानित

देहरादून। जर्नलिस्ट यूनियन आॅफ उत्तराखंड का द्विवार्षिक अधिवेशन नगर निगम के जुगमंदर हाल में आयोजित किया गया। इस अधिवेशन में यूनियन की नई प्रांतीय कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। जिसमें कि उमाशंकर प्रवीन मेहता प्रदेश अध्यक्ष और गिरीश पंत सर्वसम्मति से प्रदेश महामंत्री चुने गए, कार्यकारिणी के शेष पदाधिकारियों व सदस्यों की नियुक्ति अध्यक्ष व महामंत्री द्वारा बाद में की जाएगी। अधिवेशन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। सीएम श्री धामी ने कहा कि मीडिया के प्रतिनिधि बड़ी जिम्मेदारी के साथ विपरीत परिस्थतियों में भी कार्य करते हैं। प्रदेश सरकार पत्रकारों के व्यापक हित में कार्य कर रही है। प्रदेश के सर्वांगीण विकास में पत्रकारों की भी बड़ी भूमिका रहती है। उन्होंने जर्नलिस्ट यूनियन द्वारा रखी गई विभिन्न समस्याओं के समाधान का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान युग निश्चित रूप से मीडिया का युग है, मानव जीवन के साथ ही हमारे सामाजिक सरोकारों पर भी मीडिया का प्रभाव स्पष्ट दिखाई देता है। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया।
यूनियन के चुनाव निर्वाचन अधिकारी संजीव शर्मा व सहायक निर्वाचन अधिकारी शिवेश्वर पांडे द्वारा जर्नलिस्ट यूनियन आॅफ इंडिया के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एसएन सिन्हा व राष्ट्रीय महामंत्री बलविंदर सिंह जम्बू की उपस्थिति में संपन्न कराए गए। इस चुनाव में सर्वसम्मति से उमाशंकर प्रवीन मेहता यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष और गिरीश पंत प्रदेश महामंत्री चुने गए। अध्यक्ष उमाशंकर प्रवीन मेहता के नाम का प्रस्ताव गिरीश पंत द्वारा रखा गया और इसका समर्थन चैतराम भट्ट, सतीश कुमार व द्विजेंद्र बहुगुणा द्वारा किया गया। प्रदेश महामंत्री के पद पर गिरीश पंत के नाम का प्रस्ताव मूलचंद शीर्षवाल व प्रदीप रोहिला द्वारा रखा गया और इसका समर्थन विजय शर्मा व अन्य सदस्यों द्वारा किया गया। कार्यकारिणी के शेष पदाधिकारियों व सदस्यों की घोषणा अध्यक्ष व महामंत्री द्वारा बाद में की जाएगी। कार्यक्रम का संचालन जगदीश बावला व संजीव शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि सामाजिक जन जागरण में भी मीडिया महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। लोकतंत्र की सफलता में भी मीडिया की बड़ी भूमिका है। आम जनता का समाज के इस सशक्त माध्यम पर पूरा भरोसा एवं विश्वास है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पत्रकारों के विचार एवं संवाद राज्य के विकास में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। राज्य के विकास से जुड़े तमाम मुद्दों पर आने वाले सालों में किस तरह सरकार और जनता के बीच समन्वय बनाकर कार्य किया जाए इसके लिए राज्य सरकार द्वारा बोधिसत्व विचार श्रृंखला की शुरुआत की गई है। जिसके माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर चुके अनुभवी लोगों से सुझाव प्राप्त किये जा रहे हैं। इसमें मीडिया से जुड़े लोग भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस क्रम में अभी तक 4 विचार श्रृंखलाएं आयोजित की जा चुकी है। अपने अपने क्षेत्र के विषय विशेषज्ञों के माध्यम से उत्तराखंड के विकास की गति को तेज करना हमारा उद्देश्य है। इस संबंध में हर विभाग का अगले दस साल का रोड मैप भी तैयार किया जा रहा है ताकि हम भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप राज्य के विकास का खाका खींच सकें। उत्तराखण्ड को लेकर हमारी नीति और नीयत दोनों ही स्पष्ट हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड के समग्र विकास तथा जनभावनाओं को धरातल पर उतारने, राज्य की इकोलॉजी तथा इकोनॉमी को बढ़ाने के लिये किये जा रहे प्रयासों में भी सभी को सहयोगी बनाने का हमारा प्रयास है। वर्ष 2025 में उत्तराखण्ड के रजत जयंती वर्ष में हमारा राज्य देश के आदर्श एवं अग्रणी राज्यों में शामिल हों इस संकल्प के साथ हम सभी के सहयोग से कार्य कर रहे हैं। जर्नलिस्ट यूनियन आफ इंडिया के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एसएन सिन्हा ने कहा कि लोकतंत्र का चैथा स्तंभ जितना मजबूत होगा, देश उतना मजबूत होगा। पत्रकार लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है। पत्रकारों को सम्मानजक पेंशन राज्य सरकारों को देनी चाहिए, कुछ राज्य सरकारें इस दिशा में अच्छा कार्य कर रही हैं, इस राज्य की सरकार को भी पत्रकारों को सम्मानजनक पेंशन देनी चाहिए। कम से कम 10 लाख रुपये का हेल्थ इंश्यारेंस पत्रकारों का किया जाए। राष्ट्रीय महामंत्री बलविंदर सिंह जम्बू ने कहा कि पंजाब सरकार ने पत्रकारों की पेंशन बढ़ा दी है। उन्होंने कहा कि वर्किंग जर्नलिस्ट एक्ट बनाया जाए। कोरोना काल में पत्रकारों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। कई पत्रकारों का रोजगार गया तो कई की जान गई। देश में 600 से अधिक पत्रकारों की कोरोना काल में जान गई है।

Leave A Comment