Breaking News:

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026



फइम हत्याकांड का खुलासा, दो गिरफ्तार

police

रुद्रपुर। कार चालक फईम हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस मामले में दो हत्यारोपियों को गिरफ्रतार कर लिया। उनके कब्जे से कई तमंचे, जिंदा कारतूस, लूटी गयी कार, नेपाली पासपोर्ट, विदेशी मुद्रा बरामद की गयी। हत्यारोपी नेपाल भागने की फिराक में थे। पुलिस उनसे पूछताछ में जुटी है। इस मामले का आज रूद्रपुर कोतवाली में एसपी क्राइम कमलेश उपाध्याय और एएसपी देवेंद्र पिंचा ने खुलासा किया। गौरतलब है कि 2 नवम्बर को सिंह टूर एण्ड ट्रैवल एजेंसी से रूद्रपुर से इलाहाबाद जाने के लिए कुछ लोगों ने इनोवा कार संख्या डीएल-12टीसी-0015 की बुकिंग की थी। उसको लेकर पुरानी गल्ला मंडी किच्छा निवासी कार चालक फईम पुत्र एहसान लेकर गया था।फईम के लापता होने पर वाहन स्वामी रजनीश पुत्र वीरेंद्र कुमार ने 8नवम्बर को रूद्रपुर में मामला दर्ज कराया। बदमाशों द्वारा इनोवा कार लूट की आशंका व चालक के साथ अनहोनी घटना को लेकर एसएसपी के दिशा निर्देश पर रूद्रपुर, और एसओजी टीम का गठन किया गया जिसकी विवेचना एसएसआई कमलेश भट्ट को सौंपी गयी। क्योंकि पुलिस को फईम का शव थाना अजगेन जिला उन्नाव में मिला था ऐसे में पुलिस टीम बदमाशों की गिरफ्रतारी के लिए पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में तलाश करती रही। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि बदमाश पंजाब से वापस बरेली, पीलीभीत, पूरनपुर, खटीमा होते हुए नेपाल भागने की फिराक में हैं। सूचना मिलने पर पुलिस टीमों ने झनकैया पूरनपुर रोड पर घेराबंदी कर मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को धर दबोचा। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम पता गुरदासपुर पंजाब निवासी रविन्द्र सिंह उर्फ हैप्पी पुत्र रतन सिंह और गूलरभोज गदरपुर निवासी जगजीत सिंह उर्फ जग्गा पुत्र गुरमेल सिंह बताया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा, दो जिंदा व एक खोखा कारतूस, 12 बोर का एक पोनिया, जिंदा व एक खोखा कारतूस, 9एमएम के दो कारतूस और घटना में लूटी गयी इनोवा कार बरामद कर ली। पुलिस के मुताबिक हत्यारोपी इनोवा कार से इलाहाबाद के लिए रवाना हुए थे और सीतापुर में रूकने के बाद अगली सुबह कानपुर के लिए निकले तथा जिला उन्नाव में उन्होंने पेचकस से वार कर फईम की हत्या कर दी और उ सकी लाश एक खेत में फेंककर इनोवा लेकर फरार हो गये। सीतापुर में उन्होंने कार में लगा जीपीएस सिस्टम हटा दिया ताकि लोकेशन ट्रेस न हो सके। वहां से वह पंजाब के मोहाली चले गये तथा नेपाल भागने की फिराक में थे। फईम हत्याकांड के खुलासे पर आईजी ने पुलिस टीम को 5हजार, एसएसपी ने ढाई हजार, एएसपी ने 1500रूपए और एसपी क्राइम ने 1500 रूपए इनाम देने की घोषणा की। मामले का खुलासा करने वाली टीम में एसएचओ कैलाश भट्ट, एसओ विद्यादत्त जोशी, एसएसआई कमलेश भट्ट, एसआई ओमप्रकाश, प्रकाश सिंह बिष्ट, मुकेश मिश्रा, योगेश कुमार, कां- प्रकाश भगत, चन्द्रशेखर टाकुली, प्रताप सिंह, कृष्णा नेगी, बलवंत सिंह, संतोष रावत, प्रभात चैधरी, नीरज शुक्ला, खीम सिंह, बबलू गोस्वामी, चन्द्रप्रकाश बवाड़ी शामिल थे।

Leave A Comment